निसिंग : नेशनल गर्ल्ज कॉलेज में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समां
15 सितंबर 2019, 2:30 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। रिंकू गोंदर
निसिंग। गांव बस्तली स्थित कॉलेज राजकीय स्कूल भवन में चल रहे राजकीय कन्या महाविद्यालय में हिंदी दिवस एवं प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन प्रिंसिपल रेखा शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में सीडीएलयू सिरसा व जीजेयू हिसार के डा. राधेश्याम शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। चमनलाल व स्टाफ सदस्यों ने एक-एक पौधा भेंट कर मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में ग्राम सरपंच प्रदीप कुमार बस्तली पहुंचे। उन्होंने सरस्वती दीप प्रज्जवलन से कार्यक्रमा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कालेज छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर एवं मनमोहक प्रस्तुतियां से समां बांधा जिसमें गायन, एकलनृत्य, समूहनृत्य, रंगोली व कवितापाठ शामिल रहे। मंच संचालन प्रवक्ता पूजा ने किया जबकि निर्णायक की भूमिका शिक्षक जितेंद्र मोर व सोहनलाल ने निभाई। नृत्य प्रतियोगिता में रेखा प्रथम, ऋतु दूसरे व प्रियंका तीसरे एवं सिमरन को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। समूह नृत्य में रजनी समूह प्रथम, काजल व ममता द्वितीय स्वाती व शबनम तृतीय रहा। गायन में काजल ,ममता व सिमरन क्रमश: पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। कविता पाठ में प्रियंका, अन्नू व गीता , रंगोली में प्रिय समूह पहले, रजनी दूसरे व काजल तीसरे स्थान पर रही। विजेता छात्राओं को मुख्यातिथियों की ओर से पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया।
![]() |
| निसिंग। गांव बस्तली स्थित महाविद्यालय में प्रतियोगिता की प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते मुख्यातिथि एवं स्टाफ सदस्य। तस्वीर : रिंकू गोंदर |



0 Comments