निसिंग : मार्केट कमेटी सचिव बोली, एक मिल के दो लाईसेंस बनाने से इन्कार किया तो लगा दिया रिश्वत मांगने का आरोप

निसिंग : मार्केट कमेटी सचिव बोली, एक मिल के दो लाईसेंस बनाने से इन्कार किया तो लगा दिया रिश्वत मांगने का आरोप 
15 सितंबर 2019, 2:21 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
निसिंग। कस्बे के एक राईस मिलर ने उसका लाईसेंस बनाने की एवज में मार्केट कमेटी सचिव पर एक लाख की रिश्वत मांगने के आरोप लगाते हुए विभाग को शिकायत की थी। जिसके मद्देनजर शुक्रवार को मामले की जांच हेतु कमेटी कार्यालय में जैडएमईओ रमेश गोदारा पहुंचे। उन्होंने मामले से संबंधित रिकार्ड की लंबे समय तक बारीकि से जांच की। सचिव सुमनलता के अनुसार उनपर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। जो एक मिल पर दूसरा फर्जी लाईसेंस बनवाकर सीआरएम अर्थात सरकारी धान खरीदना चाहता है। जिस जगह पर आवेदक दूसरा मिल बता रहा है, उस जगह पर पहले ही एक मिल बीते कई वर्षों से  चल रहा है। उसमें मशीन भी महज एक है और गेट भी एक है जिसे 31 मार्च 2020 तक  रिन्यू करवाया गया है।  उन्होंने एक जगह व एक मशीन पर दो लाईसेंस नहीं बनाने को लेकर नौ जुलाई को ही आवेदक को मना कर दिया था। आरोप है कि आवेदक उनपर धमकियां लाईसैंस के लिए दबाव बनाने लगा। उन्होंने  मंडी सुपरीवाईजरे रणबीर सिंह को रिश्वत में फंसाने की धमकी भी दी। इस संबंध में डीएमईओ अजय शयोराण का कहना था कि उन्होंने जांच कर विभाग को अपनी रिर्पोट भेज दी है। उनकी ओर से रिकॉर्ड की जांच के बाद राईस मिल का मुआयना करने की जरूरत ही नहीं समझी गई।

Post a Comment

0 Comments