सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों को भाजपा कार्यकर्ताओं की तरह काम पर लगाया : सीपीएम
07 सितंबर 2019, 5:22 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)ने भाजपा की 8 सितम्बर की रोहतक रैली जिसमें प्रधानमंत्री मुख्य वक्ता है के चलते रोहतक उपायुक्त द्वारा जिले के सभी कर्मचारियों की छूट्टी पर रोक लगाने के आदेश की कड़ी निंदा की है। पार्टी के राज्य सचिव सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के समापन के मौके पर यह रैली की जा रही है। भाजपा ने अबकी बार-75 पार के नारे के साथ यह यात्रा निकाली जिसमें मुख्यमंत्री प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरी यात्रा में प्रदेश के संसाधनों का एक पार्टी विशेष के प्रचार में दुरूपयोग किया गया है। सरकार ने पूरे प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों को भाजपा के कार्यकर्ताओं की तरह काम पर लगाए रखा है। उसी का नतीजा है कि रोहतक के उपायुक्त ने कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगाने का आदेश तक जारी कर दिया।

0 Comments