कांग्रेस : उम्मीदवारों के चयन में किरण चौधरी का भी रहेगा रोल, पार्टी ने इलेक्शन कमैनिफेस्टो कमेटी की चेयरमैन बनाया
21 सितंबर 2019, 2:37 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने भी हरियाणा इलेक्शन कमैनिफेस्टो कमेटी की घोषणा कर दी है। इस कमेटी का चेयरमैन किरण चौधरी को बनाया गया है। वहीं पूर्व मंत्री आफताब अहमद को संयोजक पद दिया गया है। सुरेश गुप्ता को सहसंयोजक पद दिया गया है। इसके अलावा 43 सदस्यों को इस कमेटी में जगह दी गई है। कमेटी के सदस्यों में प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा, सीएलपी लीडर भूपेंद्र हुड्डा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर, विधायक रणदीप सुरजेवाला, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव, महेंद्र प्रताप सिंह, विधायक करण दलाल, पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा, विधायक गीता भुक्कल, विधायक शकुंतला खटक, पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा, अमर सिंह, राम प्रताप शर्मा, डॉ. शमशूद्दीन, संदीप गर्ग, पूर्व मंत्री संपत सिंह, विधायक जयप्रकाश, फूल सिंह वाल्मीकि, डॉ. एमएल रंगा, श्याम सुंदर बत्रा, बजरंग दास गर्ग, सुनीता सेहरावत, अनंत दहिया, मेजर नीपेंद्र सांगवान, नरेश सालवाल, लाल बहादुर कोवल, नरसिंह पाल, सुरेंद्र व्रतिया, राजकुमार कटारिया, सुखबीर, संजय छोक्कर, रमेश गुप्ता, राजेंद्र सूरा, सतबीर जांगड़ा, सुल्तान जंड़ोला, भारत भूषण बत्रा, रति राम, अमित यादव, अशोक अरोड़ा, वीजेंद्र कादियान, राव नरेंद्र सिंह, कुलदीप शर्मा, अमरदीप कौर शामिल है।


0 Comments