बहादुरगढ़ : कूलर फैक्ट्री में कल लगी थी आग, आज दो मजदूरों के निकले शव


बहादुरगढ़ : कूलर फैक्ट्री में कल लगी थी आग, आज दो मजदूरों के निकले शव 

21 सितंबर 2019, 2:28 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
बहादुरगढ़। आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के पार्ट-बी में स्थित कूलर की फैक्टरी में शुक्रवार शाम लगी आग अभी तक पूरी तरह से बुझ भी नहीं पाई कि दो श्रमिकों के शव मिले हैं। और श्रमिकों के फंसे होनो का भी अंदाजा है। मृतकों में से एक कि पहचान हुई है। मृतक दीपक ठाकुर 38 साल निवासी पटना बिहार के बताएं जा रहे हैं। जिनकी महज दो साल की एक बेटी है। वे बहादुरगढ़ के दयानंद नगर में रहते थे और फैक्टरी की लैब में कार्यरत थे। बता दें कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी और पूरी फैक्टरी लपटों में में ले लिया। दिल्ली व हरियाणा की 15 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। देर रात तक आग पूरी तरह नहीं बुझ पाई। कई श्रमिकों के अंदर फंसे होने की आशंका है, हालांकि पुलिस-प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की। आग बुझने के बाद ही सर्च अभियान चलेगा। क्रिएटिव हाइटेक प्राइवेट लिमिटेड के नाम से चल रही इस फैक्टरी से करीब चार बजे धुआं उठा। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। आसपास की फैक्ट्रियों के श्रमिक भी दौड़े। दमकल विभाग को सूचना दी गई। कुछ ही देर में फैक्टरी के चारों तरफ से धुएं के गुबार उठे। करीब एक किलोमीटर तक आसमान में धुआं ही धुआं भर गया। उसके बाद लपटें निकली। बहादुरगढ़ की दमकल गाड़ियों से बात नहीं बनी तो झज्जर, रोहतक, सोनीपत के अलावा दिल्ली से भी पांच गाड़ियां पहुंची। 

Post a Comment

0 Comments