हरियाणा महाभारत-2019 : उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नवरात्र में करेगी भाजपा


हरियाणा महाभारत-2019 : उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नवरात्र में करेगी भाजपा 

21 सितंबर 2019, 2:40 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव का बिगुल अब पूरी तरह से बज चुका है। इस बीच पार्टी राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने साफ किया है कि भाजपा नवरात्र के दौरान टिकटों का ऐलान करेगी। उन्होंने कार्यकतार्ओं को चुनावी मोड में डालते हुए नसीहत भी दी। डॉ. जैन ने कहा कि टिकट देना संगठन का फैसला है। दूल्हा (प्रत्याशी) तो एक ही होता है। जो भी दूल्हा भेजा जाए, कार्यकर्ता उसका सहयोग करते हुए बरात को एंज्वाय करेंं। ढोल की थापों पर खूब मस्ती करें और पार्टी के फैसले पर रोना नहीं है। उन्होंने कहा कि जो भी पार्टी के फैसले के खिलाफ जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डॉ. अनिल जैन ने कहा कि टिकट के लिए जिला स्तर से लेकर कार्यकारिणी, प्रदेश संगठन, राष्ट्रीय संगठन, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और आखिरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने पहुंचकर सूची फाइनल होनी है। जब इतने स्तरों में टिकट छनकर जाएगा तो वह गलत नहीं हो सकता। इस दौरान उन्होंने कार्यकतार्ओं को एकजुट होकर चुनाव में काम करने की नसीहत दी।

Post a Comment

0 Comments