हिसार एयरपोर्ट समेत हिसार को आज मिली ये सौगातें
3 सितंबर 2019, 6:13 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज जिला की 7 नवनिर्मित विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व 5 नई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। हिसार एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एयर शटल सर्विस एंड फ्लाइंग ट्रेनिंग आॅगेर्नाइजेशन के साथ ही आॅटो मार्केट में नवनिर्मित 33 केवी सब स्टेशन, खरड़ अलीपुर में बने 33 केवी के नए सब स्टेशन, नारनौंद में बने उपमंडल कॉम्पलेक्स, सोरखी माइनर के पुनरुद्धार कार्य, खांडा माइनर के पुनरुद्धार कार्य तथा गांव बिछपड़ी में बनी पीएचसी का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने गांव खांडा खेड़ी में बनने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के भवन, डीपीसी कार्यालय भवन व हॉल, गांव भैणी अमीरपुर में बनने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बरवाला ब्रांच पर गांव गुराना से हांसी-बरवाला रोड तक पुल के पुनर्निर्माण कार्य तथा गांव नलवा की आईटीआई में अनुसूचित जाति-जनजाति विंग की आधारशिला भी रखी।



0 Comments