तरक्की की उड़ान। विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने हिसार-चंडीगढ़ की पहली फ्लाइट के उपरांत पत्रकारों संग साझा किए अपने अनुभव
तरक्की की उड़ान : अब दुनिया के नक्शे पर चमकेगा हिसार, लगेंगे उद्योग, बढेंगे रोजगार के अवसर
अगले 5 साल में विकसित शहरों में होगी हिसार की गिनती
3 सितंबर 2019, 6:25 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
हिसार। एयरपोर्ट के कारण अगले पांच साल के भीतर हिसार का नाम केवल देश ही नहीं बल्कि दुनिया के नक्शे पर चमकता दिखाई देगा। इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने की दिशा में पहला चरण पूरा कर चुके हिसार की गिनती अगले पांच साल में देश के विकसित शहरों में होगी। हिसार से देश-विदेश के लिए हवाई जहाज उड़ान भरेंगे, जिसके कारण यहां विभिन्न प्रकार के नए बिजनेस व रोजगार शुरू होंगे। यह बात हिसार विधायक एवं हरियाणा ब्यूरो आॅफ पब्लिक इंटरप्राइजेज के चेयरमैन डॉ. कमल गुप्ता ने आज डीआईपीआरओ कार्यालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने आज हिसार-चंडीगढ़ के बीच शुरू की गई पहली उड़ान के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ चंडीगढ़ जाने व वहां से वापस हिसार आने के दौरान के अनुभव पत्रकारों के साथ साझा किए। उन्होंने शहरवासियों से आह्वद्दान किया कि वे इस एयरपोर्ट को कामयाब बनाने में सहयोग करें ताकि हिसार के विकास को पंख लग सकें। विधायक डॉ. गुप्ता ने कहा कि अपने शहर से शुरू हुई पहली हवाई उड़ान के अनुभव को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है। यह वह सपना है जो हमने अक्तूबर 2014 में देखा था जो आज धरातल पर साकार हुआ है। उन्होंने बताया कि आज पहले चरण में सेवन सीटर विमान ने उड़ान भरी है। इसके दूसरे चरण में अगले डेढ़ से दो साल के भीतर यहां से देश के विभिन्न भागों के लिए उड़ान शुरू हो जाएंगी। इसके साथ ही यहां नाइट लैंडिंग की सुविधा, फ्लाइट ट्रेनिंग आॅफिस तथा एमआरओ (मेंटेनेंस, रिपेयरिंग एंड आॅवरहॉलिंग) हब भी खोले जाएंगे। एमआरओ सेवाओं के लिए अभी तक हवाई जहाजों को सिंगापुर व दुबई भेजना पड़ता था। इसके तीसरे चरण में 4-5 साल में इसे अंतर्राष्टद्द्रीय हवाई अड्डद्दे का स्वरूप प्रदान किया जाएगा। वर्तमान में यहां दो रनवे बनाए जा चुके हैं तथा 2 टर्मिनल बनाए जाएंगे। विधायक ने बताया कि पहली फ्लाइट में हमें हिसार से चंडीगढ़ पहुंचने में लगभग एक घंटा लगा। इस फ्लाइट में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, सांसद बृजेंद्र सिंह, स्वयं मैं, स्पाइसजेट के चीफ प्रोजेक्ट आॅफिसर मंजीव सिंह, मुख्यमंत्री के पीए व पीएसओ चंडीगढ़ गए। रास्ते में मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस हवाई अड्डे के अगले दोनों चरणों को जल्द से जल्द पूरा करने के बारे में चर्चा करते रहे। इस चर्चा में स्पाइसजेट के सीपीओ ने भी हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। चंडीगढ़ से वापसी में मेरे अलावा 5 और व्यक्ति हिसार आए हैं। उन सभी ने भी सरकार के इस प्रयास की जमकर सराहना की है। हिसार एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा कार्यकतार्ओं व शहरवासियों ने हमारा व विमान के स्टाफ का बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री सुजीत कैमरी, विधायक के भाई अनिल कुमार, सुरेश गोयल धूपवाला, कृष्ण ऐरन व सरजीत कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
क्षेत्रफल में एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बनेगा हिसार
हिसार विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने बताया कि हिसार एयरपोर्ट क्षेत्रफल की दृष्टि से देश ही नहीं बल्कि एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बनेगा। वर्तमान में एयरपोर्ट के नाम 4200 एकड़ जमीन है। इसके अलावा 3000 एकड़ अतिरिक्त जमीन भी जल्द एयरपोर्ट के नाम की जाएगी। इसके साथ ही इसे देश का पहला लाइसेंस्ड एयरपोर्ट होने का गौरव भी प्राप्त है। उन्होंने कहा कि जब हमने हिसार में एयरपोर्ट का सपना लिया था तो लोगों ने हमारा मजाक उड़ाया था लेकिन आज मैं भविष्य में साफ-साफ देख रहा हूं कि इसी एयरपोर्ट के कारण हिसार का नाम देश नहीं बल्कि दुनिया के नक्शे पर चमकेगा।
ढंढूर में 70 एकड़ में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
विधायक डॉ. गुप्ता ने कहा कि हमने ढंढूर में 70 एकड़ में इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान बनाने का प्रस्ताव भी सरकार को भेजा है। इसके बनने से हिसार का विकास और अधिक तेजी से हो सकेगा। उन्होंने कहा कि हिसार एयरपोर्ट को सफल बनाने के लिए जिलावासियों को हर संभव सहयोग करना चाहिए ताकि इसके साथ-साथ अन्य बिजनेस, उद्योग व रोजगार यहां पैदा हो सकें।

0 Comments