हिसार : जिला रेडक्रॉस सचिव ने उपायुक्त को सौंपा राज्यपाल से मिला सोविनियर 


3 सितंबर 2019, 6:37 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन
हिसार। जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा प्रदान की गई उल्लेखनीय सेवाओं के कारण हरियाणा के राज्यपाल एसएन आर्य के हाथों मिले सोविनियर को आज जिला रेडक्रॉस सचिव रविंद्र लोहान ने उपायुक्त एवं रेडक्रॉस प्रधान अशोक कुमार मीणा को सौंपा। उपायुक्त ने सराहनीय सेवाओं के लिए रेडक्रॉस सोसायटी के स्टाफ सदस्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और अधिक लगन के साथ कार्य करने को प्रोत्साहित किया। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल एसएन आर्य ने हरियाणा राजभवन में भारतीय रैडक्रास सोसायटी हरियाणा राज्य शाखा के 33वें वार्षिक समारोह में वर्ष 2017-18 व 2018-19 अवधि के दौरान किएगए उल्लेखनीय कार्यों व उपलब्धियों के लिए हिसार जिला को सोविनियर प्रदान कर सम्मानित किया था। अतिरिक्त उपायुक्त अमरजीत सिंह मान ने राज्यपाल के हाथों यह सम्मान प्राप्त किया था। कार्यक्रम में जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 7 पुरस्कार प्राप्त हुए थे।