दुस्साहस : कोर्ट में गवाही देने आए युवक को समझौते के लिए बाहर बुलाया और कर डाला कत्ल



दुस्साहस : कोर्ट में गवाही देने आए युवक को समझौते के लिए बाहर बुलाया और कर डाला कत्ल 

12 सितंबर 2019, 8:13 PM 
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज

करनाल। मारपीट केस में कोर्ट में गवाही देने आए युवक की चाकू घोंपकर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। वारदात आज दोपहर जिला करनाल के इंद्री कोर्ट की है। पुलिस ने आरोपी संदीप उर्फ सन्नी वासी गांव गढ़ी गुजरान, मित्ता वासी गांव गढ़ी गुजरान, सुमित धुल्ला वासी गांव कलसौरा सहित 7 अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। युवक मारपीट के केस में गवाही देने आया हुआ था। गांव मुरादगढ़ के संतोष कुमार ने बताया कि वीरवार को उसका भतीजा शुभम (25) इंद्री कोर्ट में तारीख पर आया था। इसके साथ अश्वनी,  विक्रांत भी उसी केस में तारीख पर आए हुए थे। आरोपी संदीप उर्फ सन्नी इस केस में शिकायतकर्ता था, जो इस केस में  समझौता करने की आड़ में शुभम, अश्वनी व विक्रांत को तहसील / कोर्ट के बाहर मैन गेट पर बुलाया। जो संदीप उर्फ सन्नी अपने साथियों  के साथ मित्ता, सुमित धुल्ला व 4 अन्य ने चाकूओं से लैस थे जो आते ही शुभम पर कई बार चाकुओं से  वार किए, जो अश्वनी,  विक्रांत व अन्य 4 व्यक्ति  मौके पर थे, जिन्होंने इसे उनसे छुड़वाया और आरोपी शुभम को मरा हुआ समझकर छोड़कर भाग गए। यह घटना सुबह करीब 11 बजे की है।  शुभम को सीएचसी इंद्री इलाज के लिए लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Post a Comment

0 Comments