मेयर साहब ! ग्लोबल स्पेश में हैं समस्याएं ही समस्याएं, बिल्डर ने कर रखा है नाक में दम, समाधान करो 

3 सितंबर 2019, 7:27 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। हिसार में ग्लोबल स्पेश रजिडेंट वेल्फेयर सोसायटी ने अपनी मांगों को लेकर आज मेयर गौतम सरदाना को ज्ञापन सौंपा जिस पर मेयर ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। जिला प्रधान कृष्ण पान्नू ने बताया जल्द ही वे हिसार के सांसद बृजेंद्र सिंह को भी ज्ञापन सौपेंगे। उन्होंने बताया कि कंपनी डेफोडिल बिल्डकान लिमिटेड द्वारा नियम कायदे तोड़ कर स्थानीय रैजीडेंड को नाजायज तंग किया जा रहा है तथा समस्याओं की और ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शिकायतकतार्ओं ने कहा कि बिल्डर ने टाऊनशिप का नाम बदल कर राज दरबार स्पेश कर दिया है जबकि निवासियों को इस बारे में अवगत नहीं करवाया गया। ग्लोबल स्पेश की एसोसिएशन ने पहले भी इस बारे में शिकायत 23 जनवरी 2018 को सौंप गया था। यहां के निवासी अपनी पुरानी पहचान यानी ग्लोबल स्पेश ही नाम चाहते हंै। सभी निवासियों की राजिस्ट्री आईडी लाइसैंस एवं पास पोर्ट इत्यादि ग्लोबल स्पेश के नाम से बनी हुई है। सिवरेज समस्या पिछले दस वर्षों से बनी हुई है इस समस्या का आज तक कोई समाधान नहीं किया गया। सिवरेज लाइन का कही भी डिस्पोजल नहीं है इसमें जमा गंदगी घरों में गंदी बदबू फैला रही है जो स्वास्थय दृष्टि से बहुत ही हानिकारक है अब तक डिस्पोजल सिस्टम को हुडा से नहीं जोड़ा गया है। अभी तक कलोनाइजर द्वारा एसटीपी का स्थान निर्धारित नहीं किया गया है जो स्थान एसटीपी का चिन्हित है वो कभी नक्शे में दिखाया नहीं गया। अत: एसटीपी एक ऐसे स्थान पर लगाया जाए जिससे कि निवासियों को किसी तरह की दिक्कत ना आए। मुकेश चौधरी ने कहा कि कालोनाइजर द्वारा प्रत्येक प्लाट मकान होल्डर द्वारा प्रत्येक महीने चार रुपये प्रति गज के हिसाब से मैन्टीनैंस का चार्ज लगाया जाता है जबकि मैनटीनेंश के नाम कोई विकास कार्य नहीं किया जा रहा है। कालोनी में जगली पौधे कांग्रेस घास खड़ी रहती है जिसमें से सांप व अन्य जीव जंतु निकलते रहते हंै जिससे बच्चों का रोड पर खेलना भी बंद हो गया है। रोड भी टूटे पड़े हंै तथा किसी भी प्रकार की कोई मैन्टीनेस नहीं है। पानी एवं बिजली की नाजायज वसूली की जा रही है पानी के चार्ज हुड्डा विभाग के नियमों से कई गुणा ज्यादा लिए जा रहे हैं और जिन उपभोक्ताओं ने पानी के मीटर लगवा रखे हैं उन से भी फ्लेट रेट की वसूली की जा रही है। बिजली के रेटों में 6 रुपये 15 पैसे के हिसाब से लिए जा रहे हैं जबकि विजली बिभाग स्लैब के हिसाब से लेता है। कालोनी का एक गेट नैशनल हाईवे पर स्थित है जहां कालोनी वासियों को अपोजिट चलकर आना पड़ता है जिससे कई बारे दुघर्टना हो चुकी है। कालोनी में दो गेटों से एंट्री है पंरतु  कालोनी में आवारा पशु व कुत्ते घुमते रहते हंै जिससे कालोनी वासियों को इन पशुओं का शिकार होना पड़ता है। यहा सुरक्षा के कोई पुख्ता इतजाम नहीं है जो गार्ड लगाए गए है, वह कंपनी के सामान की रखवाली करते हैं।  इस मौके पर प्रधान कृष्ण पान्नू, प्रदीप दूहन, प्रवीन यादव, अमन फोजी, मुकेश चौधरी, अशोक, जयवीर, राकेश देशवाल, अजीत वार्ड नंबर पार्षद जयप्रकाश मौजूद रहे।