HSSC क्लर्क भर्ती परीक्षा : परीक्षा केंद्र दूर आया है तो न हों परेशान, इस सोसायटी ने की है परीक्षार्थियों के ठहरने व खाने की फ्री व्यवस्था, यहां करें संपर्क
20 सितंबर 2019, 10:34 AM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
हिसार/चंडीगढ़। समाजसेवा वह नहीं जो मात्र फोटो खिंचवाने तक ही सीमित हो, असली समाजसेवा वह है जिसमें समय और हालात को देखते हुए जरूरतमंदों की मदद की जाए। समाजसेवा की कुछ ऐसी ही अद्भुत मिसाल कायम की है डा. अम्बेडकर सोसायटी ने। यदि आप भी 21, 22 व 23 सितंबर को आयोजित होने जा रही हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की क्लर्क भर्ती परीक्षा देने जा रहे हैं तो यह खबर आपके बेहद काम की है। प्रदेश के 17 जिलों में आयोजित होने जा रही क्लर्क भर्ती परीक्षा के मद्देनजर डा. अम्बेडकर सोसायटी ने सभी 17 जिलों में परीक्षार्थियो के ठहरने की व्यवस्था की है। यहां परीक्षार्थियों के लिए नि:शुल्क भोजन की भी व्यवस्था की गई है। डा. अम्बेडकर सोसायटी भिवानी के अध्यक्ष सुनील गोलपुरिया ने परीक्षार्थियों से आह्वान किया है कि इस सुविधा का लाभ लेने वाले परीक्षार्थी अपने साथ अपना पहचान पत्र व साथ में ओढ़ने के लिए कंबल आदि अवश्य लेकर आएं। महिला व पुरुष परीक्षार्थियों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए सोसायटी ने जिलावार सोसायटी के प्रबंधन समिति के सदस्यों के मोबाइल नंबरों की सूची भी जारी की है। जो भी परीक्षार्थी इस नि:शुल्क व्यवस्था का लाभ लेना चाहते हैं, इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि 21, 22 व 23 सितंबर को को आयोजित होने जा रही क्लर्क भर्ती परीक्षा प्रदेश के 17 जिलों में आयोजित होने जा रही है जिसके लिए 1059 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों में 15.70 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 21 सितंबर को परीक्षा सांय 4:30 से 6:00 बजे तक तो 22 व 23 सितंबर को सुबह 10:30 बजे से 12:00, सांय 3 बजे से 4:30 बजे के बीच होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरु होने से एक घंटा पहले पहुंचना है। लाखों ऐसे परीक्षार्थी हैं जिन्हें सैकड़ों किमी दूर परीक्षा केंद्र मिला है जिन्हें हर हाल में दूसरे शहरों में ठहरने का इंतजाम करना ही होगा। ऐसे में होटलों वाले मजबूरी का फायदा उठाकर लाखों के वारे न्यारे करते हैं। लेकिन डा. अम्बेडकर सोसायटी द्वारा उठाया गया कदम वाकई काबिलेतारिफ है और परीक्षार्थियोें के लिए मददगार साबित होगा।
जिलावार इन नंबरों पर संपर्क करें परीक्षार्थी
भिवानी सुनील गोलपुरिया :9315513377
अम्बाला मोहन : 9466043743, 8708248966
कुरूक्षेत्र रणपत माथुर : 8813880533, दीपक : 9306608366, सुनील : 7206580128
करनाल रोहित : 7206264487,7015949575
हिसार राजेश राठी : 9896006134, सज्जन : 9812890058
कैथल राहुल : 9215010706, 9050618500
फरीदाबाद 9953527636, 9654274344
रेवाड़ी हंसराज : 9416414948
पानीपत धर्मबीर : 9466245302, सचिन : 9053915283
फतेहाबाद विक्रम इंदोरा : 9812002797
सिरसा डा० प्रताप सिहं : 7988616630, सुभाष : 9416779659, धर्मपाल : 9466535892
फरीदाबाद -बल्लभगढ़ बी के राजोरिया : 9871147530, धनराज : 9868518364
पलवल सोनू कबीर : 8307732191
यमुनानगर गुरूमीत : 9802245745, 8529507107
जींद गुरुनाम : 7027272623, बलवान 8813853104
गुरुग्राम धर्मबीर परवाल : 8587000771 रणधीर : 9899231833
महेन्द्रगढ संदीप : 805955006, मुकेश : 9315804419
नारनौल सुन्दर लाल जोरसिया 9416330251
नोट : कृप्या इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि परीक्षार्थियों को भटकना न पड़े और वे इस नि:शुल्क सुविधा का लाभ उठा सकें।


0 Comments