सराहनीय : 24वें तुलसी विवाह में 13 नवविवाहित युगल ने शुरु किया नवजीवन


सराहनीय : 24वें तुलसी विवाह में 13 नवविवाहित युगल ने शुरु किया नवजीवन




8 नवंबर 2019, 8:09
PM
 सन्नी कथूरिया। हरियाणा मीडिया जंक्शन
पानीपत।
भारतीय महिला कल्याण समिति एवं श्री सोमभाई मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में मॉडल टाउन स्थित कम्युनिटी हॉल में 24 वां तुलसी विवाह का आयोजन किया गया जिसमें उषा गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, इसके अलावा सांसद पत्नी अंजू भाटिया, रानी अविनाश पालीवाल, विधायक पत्नी नीरू विज, कृष्णा आचार्य, कमलेश अरोड़ा आदि सम्मानित अतिथि के तौर पर मौजूद रही। भारतीय महिला कल्याण समिति की अध्यक्षा एवं श्री सोमभाई मेमोरियल ट्रस्ट की सचिव निर्मल दत्त द्वारा दोनों संस्थाओं की रिपोर्ट पढ़ते हुए बताया कि समिति गत 26 वर्षों से समाज के पिछड़े तबकों विशेषकर महिलाओं के कल्याण के लिए अनेकों कार्य कर रही हंै। नारी के उत्थान में ही देश का उत्थान है। हमारे समाज में अभी भी बहुत से परिवार आर्थिक तंगी के कारण बेटियों की शादियां करने में असमर्थ हैं। इसलिए यह संस्थाएं हर वर्ष जरूरतमंद कन्याओं की शादियां करवा रही हैं। अब तक 307 कन्याओं की शादियां करवाई जा चुकी है बच्चों के कल्याण के लिए भी संस्था कार्य कर रही है। हर वर्ष फ्री आई कैंप का आयोजन किया जाता है अब तक लगभग 1005 फ्री आई आॅपरेशन करवाए जा चुके हैं। श्री सोमभाई मेमोरियल ट्रस्ट का गठन स्वर्गीय स्वतंत्रता सेनानी सोमभाई की स्मृति में किया गया। समाज उत्थान के लिए बच्चों की शिक्षा के लिए एवं महिलाओं की जागरूकता के लिए ट्रस्ट कार्य कर रहा है हेल्थ  कैंपों का आयोजन करना एवं रक्तदान शिविर का आयोजन करना भी ट्रस्ट का दायित्व है। अब तक 712 यूनिट एकत्रित करके जमा करवाया जा चुका है सहयोगी संस्था के साथ मिलकर 307 लड़कियों की शादियां करवाई जा चुकी है। स्टेज संचालन करते हुए निर्मल ने नवविवाहित जोड़ों को समस्त सदस्यों की ओर से शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। विवाहित कुल 13 जोड़ों में एक ईसाई लड़की रूबी, एक तलाकशुदा लड़की सरिता एवं विधवा लड़कियां नीलम पूजा भी शामिल है। सभी जोड़े आर्थिक रूप से कमजोर तबके से हैं। फेरों के पश्चात परंपरा अनुसार कन्याओं की विदाई करवाई गई। महिला आर्य समाज मॉडल टाउन रोटरी क्लब रोटरी पानीपत शहर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों द्वारा कार्यक्रम में सहयोग किया गया। इस मौके पर इंद्रजीत गैरा प्रधान रोड ट्रिप पानीपत सेंट्रल, डॉ हेमा रमन प्रधान इनरव्हील क्लब, सरोज बाला गुरु, नीतू, कृष्णा सरदाना, प्रभात जैन, सुमित्रा वीना भाटिया, शशी मित्तल, शारदा जैन, प्रमिला जैन, रश्मि सिंगला, प्रीतम नरुला, बलविंदर, रमेश चौहान शहर के गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

अतिथि अंजू भाटिया ने दोनों संस्थाओं को दी बधाई
सम्मानित अतिथि अंजू भाटिया ने दोनों संस्थाओं को यह नेक कार्य करने के लिए बधाई दी और कहा कि आज समाज को ऐसे सामाजिक कार्यों की आवश्यकता है, जहां जाति धर्म एवं संप्रदाय के भेदभाव से ऊपर उठकर जरूरतमंदों की सहायता की जाए। सम्मानित अतिथि रानी अविनाश पालीवाल ने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए उन से अनुरोध किया कि वे आदर्श जीवन व्यतीत करते हुए लड़के लड़की का समभाव से पालन पोषण करें और अच्छे संस्कार दे। सम्मानित अतिथि नीरू विद व कृष्णा आचार्य द्वारा नवविवाहित जोड़ों का आशीर्वाद दिया गया। कमलेश अरोड़ा द्वारा सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया गया।


Post a Comment

0 Comments