पानीपत में शुरु हुई स्टेट कबड्डी एवं वूशु प्रतियोगिता, पहले दिन रहे यह नतीजे

पानीपत में शुरु हुई स्टेट कबड्डी एवं वूशु प्रतियोगिता, पहले दिन रहे यह नतीजे

करनाल सांसद संजय भाटिया रहे मुख्य अतिथि

8 नवंबर 2019, 7:59 PM
 सन्नी कथूरिया। हरियाणा मीडिया जंक्शन
पानीपत। स्थानीय शिवाजी स्टेडियम में हरियाणा खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से प्रदेश स्तरीय तीन दिवसीय कबड्डी एवं वूशु खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग में कुरूक्षेत्र ने रेवाड़ी की टीम को हराया और कैथल ने हिसार की टीम को हराया तथा महिला वर्ग में गुरूग्राम ने यमुनानगर की टीम को हराया। करनाल के सांसद संजय भाटिया इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि रहे और इस प्रतियोगिता की अध्यक्षता उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने की और कबड्डी एसोसिएशन के जिला प्रधान धर्मवीर मलिक ने सभी का स्वागत व जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार व ईश्वर सिंह ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदेमात्रम और भारत माता की जय के साथ हुआ।  राजकीय मॉडल संस्कृति स्कू ल मॉडल की छात्राओं ने हरियाणा संस्कृति पर आधारित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर कर दिया। राजकीय मॉ0 स0 स्कूल मॉडल टाउन कक्षा 7वीं की छात्रा जानवी ने सभी खिलाड़ियों को अनुशासन बनाए रखने की शपथ ग्रहण करवाई। इस अवसर पर उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने कहा कि यह उनके लिए गर्व और गौरव का विषय है कि हरियाणा सरकार ने इन खेलों के लिए पानीपत की पवित्र भूमि को चुना है। उन्होंने आयोजक मंडल से अपील की कि पानीपत एक धार्मिक ऐतिहासिक औद्योगिक और व्यवसायिक शहर है। इसलिए इस प्रतियोगिता में आए सभी खिलाड़ियों को समय निकालकर पानीपत के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करवाया जाए। उन्होंने राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल मॉडल टाउन की प्राचार्य मधु डागर व छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने सभी अतिथियों को आश्वासन दिया की, यहां खिलाड़ियों के ठहरने के लिए उच्च कोटि कि व्यवस्था की गई है और इन तीन दिनों के दौरान खिलाड़ियों को किसी भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। समारोह को कबड्डी एसोसिएशन के जिला प्रधान धर्मवीर मलिक ने भी सम्बोधित किया।





हरियाणा के खिलाड़ियों ने दुनिया में चमकाया देश का नाम : संजय भाटिया
इस अवसर पर सांसद संजय भाटिया ने कहा कि हरियाणा भारतीय खेलों और उच्च कोटि के खिलाड़ियों की जन्म भूमि है। हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश में ही नहीं , विदेश में जाकर भी भारत का नाम रोशन किया है। खेलों से जहां तन-मन स्वस्थ्य रहता है, वहीं युवाओं में नेतृत्व करने की भावना को भी बल मिलता है। इसके अलावा प्रतिभाशाली खिलाड़ी मेडल प्राप्त करके सरकारी व गैर-सरकारी संस्थाओं में रोजगार भी प्राप्त कर सकते हंै। इसलिए युवा पीढ़ी को खेलों में बढचढ़  कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चे भगवान का रूप होते हैं। बच्चों की आत्मा पवित्र व मन निर्मल होता है। इसलिए वे अपने व्यस्त समय में से आज भी बच्चों के लिए कुछ समय निकालते हैं और बच्चों के साथ मिलकर खेलते हंै। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को नई खेल नीति के तहत अनेक सुविधाएं प्रदान की हैं। खिलाड़ियों को इन सुविधाओं का लाभ उठाना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments