
सावधान ! एटीएम के आस-पास घूमते हैं साइबर ठग, पैसे निकालते वक्त रहें अलर्ट वरना ठगे जाओगे
पानीपत में बैंक आफ बड़ौदा के एटीएम में पैसे निकालने आए युवक से 10 हजार की धोखाधड़ी
6 नवंबर 2019, 7:46 PM
सन्नी कथूरिया। हरियाणा मीडिया जंक्शन
पानीपत। यदि आप एटीएम से पैसा निकालने जा रहे हैं तो एटीएम के आस-पास घूम रहे या अंदर मौजूद लोगों से अलर्ट रहें, वे आपकी जरा सी लापरवाही पर आपको बड़ी चपत लगा सकते हैं। ऐसा ही हुआ पानीपत के इस युवक के साथ। संजय चौक स्थित बैंक आॅफ बड़ौदा के एटीएम में पैसे निकालने गए युवक के एटीएम कार्ड में हेराफेरी कर 10 हजार रुपये निकाल लिए गए। वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को अब सीआईए-थ्री पुलिस टीम ने काबू कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दीपक व टिंकू निवासी महादेव कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई। सीआईए-थ्री टीम प्रभारी सब इंस्पेक्टर छबील सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार जी के कुशल दिशा निदेर्शानुसार अपराध व अपराधिक वारदातों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए जिला पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया है। अभियान के दौरान सीआईए-थ्री की टीम सघंन प्रयासरत है। वीरवार देर सांय उन्हें गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म के दो युवक सनौली रोड शिव चौक के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। इस विशेष सूचना के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ के लिए उन्होंने सीआईए-थ्री की एक टीम को मौके पर भेजा। टीम ने तुरंत शिव चौक के पास मौके पर दंबिस दे दोनों युवकों को काबू कर प्रारंभिक पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान दीपक पुत्र सुरेंद्र निवासी महादेव कॉलोनी व टिंकू पुत्र फूल सिंह निवासी महादेव कॉलोनी पानीपत के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने 15 सितंबर 2019 को संजय चौक के पास स्थित बैंक आॅफ बड़ौदा के एटीएम में पैसे निकलवाने आए एक युवक के साथ धोखाधड़ी कर उसके एटीएम से 10 हजार रुपए निकालने की वारदात को अंजाम देने वाले स्वीकारा।
जानें आरोपी ने किस तरह की धोखाधड़ी
सब इंस्पेक्टर छबील सिंह ने बताया कि एटीएम कार्ड से धोखाधड़ी कर पैसे निकालने की इस वारदात बारे थाना शहर पानीपत में प्रीतम सोनी निवासी बिचपड़ी सेक्टर-13/17 पानीपत की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 379, 420 के तहत मुकदमा नंबर 876/19 दर्ज है। पुलिस को दी शिकायत में प्रीतम ने बताया की उसकी अमर भवन चौक पर हैंडलूम की दुकान है। 15 सितंबर को वह पैसे निकालने के लिए संजय चौक पर स्थित बैंक आॅफ बड़ौदा के एटीएम पर गया था। उसने एटीएम से 15 हजार रुपए निकाल लिए इसके बाद जब वह और पैसे निकालने लगा तो वहां पर पहले से मोजूद एक अज्ञात युवक ने कहा कि एटीएम मशीन खराब है आपका एटीएम यहां पर फंस जाएगा, आप किसी दूसरे एटीएम से पैसे निकाल लो। उसने बाहर आकर देखा तो रविवार होने के कारण आसपास के सभी एटीएम मशीन का शटर बंद था जिसके बाद वह वापिस अपनी दुकान पर चला गया। कुछ देर बाद उसके फोन पर 10 हजार रुपए
कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा
सब इंस्पेक्टर छबील सिंह ने बताया कि आरोपियों द्वारा निकाली गई 10 हजार रुपए की राशि में से 4 हजार रुपए बरामद कर गिरफ्तार दोनों आरोपी दीपक व टिंकू को आज माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत भेजा गया। निकलने का एक मैसेज आया तो वह चैक करने के लिए वापिस बैक आफ बड़ौदा के एटीएम पर गया तो वहा पर वह अज्ञात व्यक्ति नहीं मिला। जो अज्ञात व्यक्ति एटीएम कार्ड से धोखाधड़ी कर उसके अकाउंट से 10 हजार रुपए निकाल कर फरार हो गया। इसके तुरंत बाद उसने बैक के कस्टमर केयर नम्बर पर फोन कर अपना एटीएम बंद करवा दिया था।


0 Comments