करनाल : खाना बना रही थी महिला, सिलेंडर में बलास्ट से जलकर खाक हो गया यह घर

करनाल : खाना बना रही थी महिला, सिलेंडर में बलास्ट से जलकर खाक हो गया यह घर



निसिंग। गुनियाना गांव में आग से खाक हुआ पालाराम का घरेलू सामान।
8 नवंबर 2019, 7:32 PM
रिंकू गोंदर। हरियाणा मीडिया जंक्शन
निसिंग। कस्बे के गांव गुनियाना में उस समय एक सिलेंडर में अचानक आग लग गई जब महिला खाना पका रही थी। आग लगते ही महिला ने कमरे से बाहर आकर शोर मनाया। आसपास के ग्रामीण ईक्टठे  हो गए। उन्होंने आग बुझाने के भरसक प्रयास किए, लेकिन आग पर काबू पाने से पहले हीे घर का सारा सामान जलकर खाक हो चुका है। सूचना मिलते हीे थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड की गाडी को भीे फोन किया गया लेकिन सामान में लगी आग इतनी प्रबल थी कि जिसपर काबू पाना सहज नहीं था। पुलिस के अनुसार गुनियाना निवासीे पालाराम के पास एक ही कमरा है जिसमें वह रहता है। उसका सारा सामान उसी कमरे में था। बताया जा रहा है कि खाना बनाते समय सुबह करीब आठ बजे अचानक सिलेंडर में आग लग गई। महिला तुंरत कमरे से बाहर निकल गईे और शोर मचाने लगी। कयास लगाए जा रहे है कि आग सिलेंडर की पाईप लीकेज से लगी है। आग में छत पंखा, बैड व टीवी सहित अन्य घरेलू सामान जल गया।

Post a Comment

0 Comments