पानीपत : श्री गुरु नानक देव जी के 550 वें अवतार दिवस के उपलक्ष्य में किया सुखमणि साहब का पाठ




पानीपत : श्री गुरु नानक देव जी के 550 वें अवतार दिवस के उपलक्ष्य में किया सुखमणि साहब का पाठ

17 नवंबर 2019, 10:52 PM
सन्नी कथूरिया। हरियाणा मीडिया जंक्शन
रिफाइनरी /पानीपत। रिफाइनरी स्थित सीआईएसएफ कांप्लेक्स में आज श्री गुरु नानक देव जी के 550 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य और क्षेत्र की खुशहाली और उन्नति के लिए सुखमणि साहब का पाठ और शब्द कीर्तन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में सीआईएसएफ कमांडेंट वीएम जोशी ने शिरकत की। तदोपरांत भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया । इस अवसर पर कमांडेंट जोशी ने उपस्थित  लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सीआईएसएफ में एकता में अनेकता का संगम है ।यहां पर सभी धर्मों और समुदायों के लोग आपस में मिलजुल कर सभी त्यौहार मनाते हैं । उन्होंने कहा कि यहां सीआईएसएफ में देश के लगभग सभी राज्यों के लोग  कार्यरत है । कमांडेंट जोशी ने कहा कि हिंदू , मुस्लिम , सिख ईसाइयों के त्यौहारों को आपस में मिलजुल कर मनाने में बड़ा आनंद आता है । तदोपरांत भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया । इस अवसर पर सहायक कमांडेंट हरविंदर सिंह , पूजा जोशी , लवलीन सैनी , रजिंदर कौर ,  दयाल सिंह , ओपी रजक , सलविंदर सिंह , गुरमीत सिंह , रणवीर सिंह , धर्मपाल , अजीत सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।                                       

Post a Comment

0 Comments