पानीपत : यही है असल मानवता, जरुरतमंदों को कंबल बांट मनाया साईं बेपवरवाह मस्ताना जी का अवतार माह



17 नवंबर 2019, 11:05 PM
सन्नी कथूरिया। हरियाणा मीडिया जंक्शन
पानीपत। असली मानवता वही है जो किसी गरीब, जरुरतमंद के काम आए। कुछ ऐसी ही मिसालें कायम कर रहे हैं डेरा सच्चा सौदा के सेवादार। रविवार को डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने साईं बेपवरवाह मस्ताना जी का पवित्र अवतार माह बड़ी धूम धाम से मनाया। इस अवसर पर 27 जरूरत मंदों को कम्बल भी वितरित किये गए। इस अवसर पर हुड्डा कॉलोनी के भाई तारा चंद जी इंसा ने विनती का भजन लगाकर नामचर्चा की शुरुआत की। इस अवसर पर पानीपत की संगत अलग अलग कॉलोनियों से सेक्टर 25 में एकत्रित हुई।व बड़े उत्साह के साथ डेरा सच्चा सौदा की पहली पातशाही शाह मस्ताना जी महाराज के पवित्र अवतार माह को बड़ी धूम धाम से मनाया।इस अवसर पर भाई जयपाल जी, नरेंद्र बरेजा जी , मोहन लाल जी, रजनिश जी ,सन्नी, नरेश, ओम सिंह, करतार, ऋषभ सैनी, कॉलोनी के भंगीदास संजय इंसा जी ,बहन ऋतु, फूल मति, मीनू, बृज, चंचल समेत भारी संख्या में साध संगत मौजूद रही।