75 फीसद छूट पर मिल रहा है सोलर वाटर पंपिंग सिस्टम, 30 तक करें आवेदन

 75 फीसद छूट पर मिल रहा है सोलर वाटर पंपिंग सिस्टम, 30 तक करें आवेदन 



12 नवंबर 2019, 4:56 AM

हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूजहिसार/सिरसा। नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने व जल संरक्षण करने के लिए खेतों में सिंचाई करने हेतु सोलर वाटर पंपिंग सिस्टम की स्थापना पर सरकार 75 प्रतिशत अनुदान प्रदान कर रही है। इसके लिए 30 नवंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य परियोजना अधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि सोलर वाटर पंपिंग सिस्टम के लिए किसानों से ऑनलाईन आवेदन पत्र मांगे गए थे परन्तु काफी किसानों को समय अवधि की जानकारी न मिल पाने के कारण वे इस सिस्टम के लिए अपना ऑनलाईन आवेदन नहीं करवा पाए। इसलिए किसानों की मांग के मद्देनजर हरियाणा सरकार द्वारा इस सिस्टम के वितरण के लिए ऑनलाईन आवेदन करने की समय अवधि को 30 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जो किसान अपने खेत में सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली (ड्रिप/फव्वारा) व भूमिगत पाइप लाईन आदि अपनाकर सोलर वाटर पंपिंग सिस्टम से पानी उठाकर सिंचाई करना चाहते है वे अपने आवेदन 30 नवंबर तक डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट सरलहरियाणा डॉट एनआईसी डॉट इन पर ऑनलाईन करवाना सुनिश्चित करें ताकि उनको 75 प्रतिशत अनुदान दर पर सोलर वाटर पंपिंग सिस्टम (3 एचपी एसी/डीसी, 5 एचपी एसी/डीसी, 7.5 एचपी एसी/डीसी तथा 10 एचपी एसी/डीसी) उपलब्ध करवाए जा सके। ऑनलाईन आवेदन करने के लिए आवेदक को आधार कार्ड और जमीन की फर्द अपलोड करना अनिवार्य है।

Post a Comment

0 Comments