यमुनानगर : 75 फीसद छूट पर सोलर पंप खरीदना चाहते हैं तो यहां संपर्क करें किसान

यमुनानगर : 75 फीसद छूट पर सोलर पंप खरीदना चाहते हैं तो यहां संपर्क करें किसान

16 नवंबर 2019, 6:43 PM  
शिवलाल। हरियाणा मीडिया जंक्शन
यमुनानगर। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा निर्णय लिया गया कि जो किसान डीजल पंप से सिंचाई कर रहा है उसे 3 एचपी, 5एचपी, 7.5 एचपी व 10 एचपी तक के सौर ऊर्जा पंप 75 प्रतिशत अनुदान पर दिए जाएंगे। यह सिस्टम केवल उन किसानों को दिए जाएंगे जो किसान सूक्ष्म सिंचाई अथवा फ व्वारा सिंचाई योजना के तहत सिंचाई करते हैं या अपने खेत में जमीनी पाइपलाइन दबाकर सिंचाई करते हैं। अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य परियोजना अधिकारी कमलेश कुमार भादू ने बताया कि जिन लाभार्थियों ने बिजली विभाग में बिजली कनेक्शन वाला ट्यूबवेल लगवाने हेतु आवेदन किए हुए हैं यदि वह सोलर ट्यूबवेल लगवाने का इच्छुक है तो उन लाभार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त यदि उक्त योजना में निर्धारित लक्ष्यों से ज्यादा आवेदन प्राप्त होते हैं तो ड्रा के माध्यम से सोलर वाटर पंप वितरित किए जाएंगे तथा जिन किसानों को उक्त योजना में पहले लाभ/सौर ऊर्जा पंप  दिए जा चुके हैं वह इस योजना के तहत पात्र नहीं हैं। उन्होंने यह भी बताया कि एक किसान को केवल एक ही सोलर वाटर पंप दिया जाएगा। उक्त योजना के तहत लाभ प्राप्त करने हेतु इच्छुक किसान सरल हरियाणा डाद्दट जीओवी डाट इन पर आवेदन करें। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2019 है । इसके लिए आवेदन आॅनलाइन माध्यम के अलावा किसी अन्य माध्यम से जिला कार्यालय में नहीं लिए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय कमरा नम्बर 212 प्रथम तल जिला सचिवालय यमुनानगर व मो.नम्बर 9896038960 पर करें।

Post a Comment

0 Comments