ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं : विनोद भयाना की जीत की खुशी में पैदल सालासर धाम रवाना हुए ये समर्थक
17 नवंबर 2019, 5:19 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हांसी। कहते हैं समर्थकों बिना नेतागिरी नहीं चलती। राजनीति में वही नेता कामयाब है जिसके पास मजबूत इरादे वाले कार्यकर्ताओं की फौज है। हांसी के इन कार्यकर्ताओं की दिवानगी भी जमाने से कुछ जुदा है। इन समर्थकों पर अपने नेता की जीत का इस कदर खुमार चढ़ा है कि वे 230 किमी. का सफर पैदल तय कर सालासर महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने जा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं हांसी निवासी गोलू चावला व मनीष मलिक की जो हाल ही में निर्वाचित हुए भाजपा विधायक विनोद भयाना के समर्थक हैं। विनोद भयाना की अपार जीत की खुशी से गदगद ये भाजपा कार्यकर्ता आज हांसी से सालासर के लिए पैदल रवाना हो गए। स्वंय विधायक विनोद भयाना ने इन्हें रवाना किया। ये दोनों कार्यकर्ता 230 किमी का सफर पैदल तय कर सालासर धाम पहुंचेगे तथा विनोद भयाना की जीत पर सालासर महाराज जी का धन्यवाद करने के साथ-साथ आशीर्वाद भी प्राप्त करेंगे।



0 Comments