करनाल : बोरवेल में गिरी 5 साल की मासूम की जान नहीं बचा पाई एनडीआरएफ
शिवानी बीटिया हमें माफ कर देना !
मुंह के बल बोरवेल में गिरी थी शिवानी
मिट्टी में धंसने के कारण गई जान
4 नवंबर 2019, 5:48 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
करनाल। जिला करनाल के हरीसिंहपुरा में रविवार को 50 फीट गहरे बोरवेल में गिरी बच्ची शिवानी जिंदगी की जंग हार गई। आज सोमवार सुबह 9 बजे एनडीआरएफ की टीम ने शिवानी का शव निकाला। एनडीआरएफ का कहना था कि बच्ची मुंह के बल बोरवेल में गिरी थी, जिस वजह से वह मिट्टी में धंस गई। ऐसे में उसकी जान नहीं बच पाई। बच्ची रविवार को दोपहर करीब 3 बजे बोरवेल में गिरी थी। परिजन लक्ष्मण बैरागी ने बताया कि कल रविवार को साढ़े 5 साल की शिवानी रविवार दोपहर में घर के बाहर खेल रही थी। करीब 3 बजे वह अचानक से गायब हो गई। उन्होंने आसपास देखा लेकिन शिवानी नहीं मिली। काफी देर तक तलाश करने के बाद बच्ची नहीं मिली तो उन्होंने बोरवेल से लोहे की टीन हटाई और एक मोबाइल को वीडियो मोड पर लगाकर रस्सी के सहारे नीचे तक भेजा। मोबाइल को बाहर निकालकर वीडियो देखी तो उसमें शिवानी के पैर नजर आए। रात करीब 9 बजे ग्रामीणों ने बीडीपीओ व घरौंडा पुलिस को सूचना दी। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरी रात बचाव अभियान चला। बच्ची की मां कविता की आवाज रिकॉर्ड करके भी नीचे भेजी गई ताकि बच्ची खौफ से बाहर रहे।
अलसुबह 3.30 बजे पहुंची एनडीआरएफ की टीम
सोमवार अलसुबह 3.30 बजे गाजियाबाद से एनडीआरएफ की 97 सदस्यीय टीम हरीसिंहपुरा पहुंची। टीम के असिस्टेंट कमाडेंट अनिल कुमार ने बताया कि बच्ची सिर के बल गिरी थी। जिस वजह से वह मिट्टी में धंस गई थी। इसी वजह से बच्ची की जान नहीं बचाई जा सकी। हालांकि, बच्ची को बोरवेल से बाहर निकालने के बाद तुरंत करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

0 Comments