नूंह में प्रेमी जोड़े को खंभे से बांधकर पीटा, वायरल हुआ वीडियो
4 नवंबर 2019, 5:34 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
नूंह। नूंह के रानिका गांव में एक प्रेमी जोड़े को खंभे के साथ रस्सी से बांधकर प्रताड़ित करने का मामला प्रकाश मेें आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को जानकारी मिली तथा पुलिस जांच को पहुंची। नूंह थाना एसएचओ महेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल इस संदर्भ में किसी की ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत के बाद पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी। जानकारी के अनुसार वायरल हुए वीडियो में महिला पुन्हाना उपमंडल के एक गांव की है। जिसकी शादी रानिका गांव में हुई। शादी के बाद महिला के दो बच्चे भी हैं। उक्त महिला का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग था जिसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। गत 2 नवंबर को महिला अपने प्रेमी के साथ जब दोनों बच्चों को अपने ससुराल रानिका गांव में छोड़ने के लिए आई तो खंभे पर दोनों को रस्सी से बांधकर प्रताड़ित किया। इस घटना की कुछ लोगों ने वीडियो बना ली और मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उजागर हो गया।


0 Comments