
रतिया : बेटी की लव मैरिज से परेशान पिता ने पत्नी व बेटे समेत नहर में उतार दी कार, तीनों की मौत
4 नवंबर 2019, 5:25 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
फतेहाबाद। बेटी की लव मैरिज से परेशान एक शख्स ने अपनी पत्नी व छोटे बटे समेत कार नहर में उतार दी। इस घटना में तीनों की मौत हो गई। घटना रतिया में रविवार देर शाम के बाद की बताई जा रही है लेकिन शव आज सोमवार सुबह निकाले गए। मृतक के परिजनों का कहना है कि बेटी द्वारा लव मैरिज कर लिए जाने के बाद से परिवार आहत था। इस वजह से ऐसा कदम उठाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, निरंजन (51) अपनी पत्नी नीलम और 11 वर्षीय बेटे अर्श के साथ सोमवार शाम से गायब था। वे तीनों घर में बिना किसी को बताए कार में निकले थे। निरंजन के भाई का कहना है कि वह बेटी द्वारा लव मैरिज कर लिए जाने से परेशान था और पिछले कई दिनों से डिस्टर्ब चल रहा था। निरंजन के अचानक घर से लापता हो जाने के बाद उसके भाई ने रविवार रात को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली की रतिया में रत्नगढ़ के पास नहर में एक कार गिरी हुई है। पुलिस ने जाकर देखा तो उसमें निरंजन, पत्नी नीलम और बेटे अर्श के शव थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार चालक ने नहर में गाड़ी कूदाई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


0 Comments