दुष्यंत चौटाला को बड़ी राहत, उप मुख्यमंत्री की शपथ दिलाने के मामले वाली याचिक खारिज


दुष्यंत चौटाला को बड़ी राहत, उप मुख्यमंत्री की शपथ दिलाने के मामले वाली याचिक  खारिज



17 नवंबर 2019, 12: 51 AM 
 हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने जजपा नेता दुष्यंत चौटाला को हरियाणा के उप मुख्यमंत्री की शपथ दिलाने के मामले में राहत देते हुए याचिक को खारिजकर दिया है। गौरतलब है कि मोहाली सेक्टर 59 निवासी हाईकोर्ट के वकील जगमोहन सिंह भट्टी की तरफ से दाखिल याचिका में कहा गया था कि संविधान में उपमुख्यमंत्री पद का प्रावधान ही नहीं है। ऐसे में इस पद पर कोई नियुक्ति नहीं की जा सकती। याचिका में कहा गया था कि दो राजनीतिक दलों ने आपसी समझ के साथ सरकार बनाते हुए इस पद पर नियुक्ति पर सहमति बना ली, जबकि संविधान में इसका कोई उल्लेख नहीं है। केंद्र या राज्य सरकार ऐसी कोई नियुक्ति नहीं कर सकती। ऐसे में इस पद पर नियुक्ति को खारिज किया जाए और इस पद पर दिए जाने वाले सभी लाभ व भत्ते दिए जाने पर उन्हें रिकवर किया जाए।

Post a Comment

0 Comments