डेरा प्रमुख राम रहीम से मिलना चाहती है हनीप्रीत, सुनारिया जेल प्रशासन को लिखा पत्र
17 नवंबर 2019, 12:46 AM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
सिरसा। बाबा गुरमीत राम रहीम की दत्तक पुत्री हनीप्रीत इन्सां अंबाला जेल से रिहाई के उपरांत अब डेरा सच्चा सौदा सिरसा पहुंच गई हैं। अब हनीप्रीत ने रोहतक के सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम से मिलने की इच्छा जताई है। इस बाबत हनीप्रीत ने सुनारिया जेल प्रशासन को पत्र भेजा है। सुनारिया जेल अधीक्षक ने सिरसा पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर पूछा है कि हनीप्रीत की राम रहीम से मुलाकात को लेकर पुलिस को कोई एतराज तो नहीं? पुलिस अधीक्षक रविवार को अपनी रिपोर्ट जेल सुप्रिडेंट को भेजेंगे।बता दें कि 25 अगस्त 2017 को डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सजा सुनाए जाने के बाद पंचकूला में हिंसा भड़क गई थी जिसमें 41 डेरा प्रेमी मारे गए और 260 से अधिक घायल हो गए थे। इसी पंचकूला हिंसा मामले में हनीप्रीत को जेल जाना पड़ा था। पंचकूला सीजेएम रोहित वत्स की कोर्ट ने हनीप्रीत की जमानत याचिका मंजूर करते हुए जमानत देने का फैसला किया।और वह पीछले सप्ताह जमानत पर बाहर गा गई थी। तबसे ही हनीप्रीत डेरा सच्चा सौदा में रह रही हैं तथा डेरा के कामकाज पर नजर बनाए हुए हैं। वे रोजाना डेरे में होने वाली नामचर्चा में भी भाग ले रही हैं।


0 Comments