गुरुग्राम : घर में घुसकर गैंगेस्टर अशोक राठी पर बरसाई गोलियां, अस्पताल में मौत


गुरुग्राम : घर में घुसकर गैंगेस्टर अशोक राठी पर बरसाई गोलियां, अस्पताल में मौत




17 नवंबर 2019, 12:39 AM
 हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
गुरुग्राम। गांव अलीपुर में शनिवार को तीन बदमाशों ने गैंगस्टर अशोक राठी के घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमलावर अशोक को चार गोलियां मारकर भाग गए। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गोली मारने वाले तीनों आरोपी फरार हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी अशोक की जान पहचान के लोग थे। उसके घर में लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि गैंगेस्टर अशोक राठी करीब 25 से ज्यादा मामलों में आरोपी है। उस पर मर्डर, मर्डर की कोशिश, लूट, डकैती, फिरौती जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। कुछ साल पहले गैंगस्टर अशोक राठी ने अपनी सास और साले की हत्या करा दी थी, जिसमें राठी को पलवल की अदालत ने उम्रकैद सुनाई थी। वहीं, यूपी में एक हत्या के मामले में 10 साल की सजा सुनाई थी। गैंगस्टर पर पत्नी की हत्या का भी आरोप है। हरियाणा में चल रहे एक अन्य मामले में 24 मार्च 2014 को यूपी पुलिस राठी को कोर्ट में पेश करने गुड़गांव लाई थी, लेकिन राठी एक होटल में यूपी पुलिस के कॉन्स्टेबल को शराब पिलाकर फरार हो गया था। हालांकि, 24 घंटे के अंदर ही राठी को दोबारा गिरफ्तार कर लिया था।

Post a Comment

0 Comments