जल संरक्षण : मत करें पानी बर्बाद, यमुनानगर जिला उपायुक्त ने की पानी बचाने की अपील


जल संरक्षण : मत करें पानी बर्बाद, यमुनानगर जिला उपायुक्त ने की पानी बचाने की अपील


18 नवंबर 2019, 7:15 PM
 सतीश कुमार। हरियाणा मीडिया जंक्शन
यमुनानगर। यमुनानगर जिला उपायुक्त मुकुल कुमार ने सभी जिलावासियों से अपील की है कि वे पानी के नलों को जरूरत होने पर ही चलाए और जब पानी की जरूरत न हो तो नलों की टुंटीयों को बन्द अवश्य कर दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पानी की बूंद-बूंद कीमती है और पानी का संरक्षण बहुत जरूरी है। उपायुक्त ने आगे बताया कि प्राय: देखने में आता है कि बहुत से नल बेकार बहते रहते हैं, जिनसे उनका पानी बहकर सडकों, गलियों पर आता है और सडकों व गलियों को नुकसान पहुंचाता है व टूट कर खराब होती है। इससे लोगों को आवागमन में असुविधा भी होती है। उन्होंने यह भी बताया कि बहुत से व्यक्ति टुंटीयों पर पाईप लगाकर अपने वाहनों जैसे कारों व स्कूटरों/मोटर साइकिलों आदि को धोते हैं इससे भी पानी की काफी बबार्दी होती है। उन्होंने लोगों से यह भी अपील की कि कोई भी व्यक्ति नलों पर टुलू पम्प न लगाएं। इससे दूसरे लोगों को पानी के लिए असुविधा होती है।

Post a Comment

0 Comments