नई योजना : मुर्राह नस्ल का कटड़ा 10 हजार रूपए तक खरीदेगी सरकार


नई योजना : मुर्राह नस्ल का कटड़ा 10 हजार रूपए तक खरीदेगी सरकार


14 दिसंबर 2019, 5:26
PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज

यमुनानगर। राज्य में दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने मुर्राह नस्ल की भैसों के पालन को बढ़ावा दिया है। इसके लिए सरकार ने मुर्राह नस्ल के कटड़े खरीदने की योजना लागू की है। उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि योजना के तहत प्रदेश सरकार द्वारा मुर्राह नस्ल का एक से 15 माह तक का कटड़ा 5 से 10 हजार रुपए तक खरीदा जाता है। इन कटड़ों को खरीदकर भिवानी व हिसार स्थित सैन्टरों में भेजा जाता है ताकि इन्हें भैंसा बनाया जा सके। नस्ल सुधार योजना के तहत सरकार तैयार भैंसे को पंचायत की मांग पर मुहैया करवाती है। उन्होंने बताया कि इन कटड़ो से नस्लों का फेरबदल करके अच्छी नस्ल की भैंस तैयार होती है जोकि 12 से 20 किलो तक दूध देती है। इस नस्ल के दूध में घी की मात्रा भी अधिक होती है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा युवाओं को पशुपालन से जोड़ने के लिए 11 दिन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है। इस प्रशिक्षण के बाद युवा स्वरोजगार चलाने के लिए डेयरी खोल सकते हैं। डीसी ने बताया कि सरकार ने दूध उत्पादन में वृद्धि करने तथा पशुधन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं लागू की है। सरकार की इन योजनाओं का लाभ उठाकर लोग आत्मनिर्भर हो रहे हंै। सरकार द्वारा देशी नस्ल गायों के महत्व को मध्यनजर रखते हुए गायों की मिनी डेयरी इकाईयां स्थापित करने वाले किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि लोगों ने पशुपालन को अपने आय का एक साधन माना है। पशुपालकों ने अपनी कड़ी मेहनत से दूध उत्पादन में श्वेत क्रांति लाने का काम किया है। 

Post a Comment

0 Comments