यमुनानगर : बैसाखी पर पाकिस्तान जाने के इच्छुक श्रद्धालु 23 दिसंबर तक करें आवेदन
14 दिसंबर 2019, 5:18 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
यमुनानगर। जिला यमुनानगर से सम्बन्धित जो भी व्यक्ति बैसाखी पर्व अप्रैल 2020 के अवसर पर पाकिस्तान में स्थित पवित्र गुरूद्वारों की यात्रा पर जाने के इच्छुक हैं वे अपने आवेदन पत्र 23 दिसम्बर तक व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होकर लघु सचिवालय के कमरा न0-108 में पीएलए शाखा में जमा करवा दें। उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद इन पर विचार किया जाएगा।


0 Comments