हरियाणा : सीएम विंडो पर इस साल आई 1.31 लाख शिकायतें, बारीकी से हो रही जांच

हरियाणा : सीएम विंडो पर इस साल आई 1.31 लाख शिकायतें, बारीकी से हो रही जांच
अब तक 95 हजार का निपटारा, 8 हजार पर कार्रवाई जारी

7 दिसंबर 2019, 12:27 AM
 संदीप कम्बोज। हरियाणा मीडिया जंक्शन
चंडीगढ़। प्रदेशवासियों की शिकायतें सुनने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा गठित की गई सीएम विंडो पर इस साल अब तक 1.31 लाख शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनमें से 95 हजार 952 शिकायतों का निपटान किया गया है तथा 8 हजार से अधिक पर कार्य प्रगति पर है। प्रोजैक्ट डायरेक्टर मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी राकेश गुप्ता ने अधिकारियों को सीएम विण्डों पोर्टल एवं सोशल मीडिया ग्रीवेंसिस पर आई शिकायतों को गम्भीरता से लेकर उनका तुरन्त निपटारा किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इन शिकायतों पर पूरा ध्यान देने के निर्देश दिए है। प्रोजैक्ट डायरेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने विशेषकर भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्यवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी सीएम विण्डों की लम्बित शिकायतों को प्राथमिकता दें ओर नोडल अधिकारी दिन में दो बार शिकायतों को अवश्य देखें। उन्होंने विकास एवं पंचायत विभाग, कृषि, आबकारी एवं कराधान, शहरी स्थानीय निकाय विभाग, मुख्य प्रशासक मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों के नोडल आफिसर सहित 10 दिसम्बर को रिर्पोट सहित पेश होने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी बैठक 20 दिसम्बर को आयोजित की जाएगी। इस बैठक में 15 दिसम्बर तक किए कार्य का स्कोर बारीकी से जांचा जाएगा । इसलिए अधिकारी पूरी लग्न के साथ कार्य करें।

66 फीसद से कम स्कोर वाले नोडल अफसरों के खिलाफ होी सख्त कार्रवाई
प्रोजैक्ट डायरेक्टर ने जिन विभागों की कार्यप्रणाली के स्कोर में कमी दर्ज हुई है, उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि 66 प्रतिशत से कम स्कोर वाले नोडल अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने आबकारी एवं कराधान विभाग के नोडल आफिसर को बैठक में भाग न लेने पर स्पष्टीकरण जारी किया। उन्होंने सिंचाई विभाग की शिकायत पर नहर के साथ होदी बनाकर पानी की चोरी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। प्रोजैक्ट डायरेक्टर ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की शिकायत की सुनवाई करते हुए नोडल अधिकारी को तुरन्त प्रभाव से विजिलेंस को रिकार्ड उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। सहकारिता विभाग में एक करोड़ रुपए की रिकवरी के मामले में संजय शर्मा को सैक्शन 7 में चार्जशीट करने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments