स्टार्ट-अप : गुरुग्राम में ब्लॉकचेन टेक्नोलाजी पर स्थापित होगा उत्कृष्टता केंद्र
7 दिसंबर 2019, 12:32 PM
संदीप कम्बोज। हरियाणा मीडिया जंक्शन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर युवाओं, शोधकतार्ओं, इंजीनियरों और समाज के बीच उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देने के लिए केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से नवीनतम तकनीकों में अत्याधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के लिए गुरुग्राम में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा। विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह उत्कृष्टता केन्द्र लगभग 10 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा और पांच साल की अवधि के लिए 25 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है और लगभग 100 स्टार्टअप को इससे लाभ होने की उम्मीद है तथा मार्च-2020 तक इसके चालू होने की संभावना है। इस तरह की पहल से ब्लॉक चेन डोमेन में अत्याधुनिक तकनीकों को शुरू करने में मदद मिलेगी और राज्य को डिजिटल रूप से सशक्त समाज, एक ज्ञान अर्थव्यवस्था और सेवा वितरण की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिलेगी। विशेष रूप से ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी और एक व्यवहार्य व्यावसायिक योजना के साथ इसके अनुप्रयोग के क्षेत्र में संभावित अत्याधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी उद्यमी के समर्थन की पहचान करना, प्रबंधित कार्यक्षेत्र के साथ प्रक्रियाओं, प्रौद्योगिकियों और उत्पाद के विकास में तकनीकी सहायता प्रदान करना, सलाह और विपणन सहायता प्रदान करना, नवाचारों के व्यावसायीकरण के लिए शोधकतार्ओं और उद्यमियों को जोडऩा तथा देश के साथ-साथ क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को बढ़ाना शामिल है।

0 Comments