इस महीने बिजली संबंधी शिकायतें सुनेंगे निगम अफसर, जानें आपके शहर का नंबर कब


इस महीने बिजली संबंधी शिकायतें सुनेंगे निगम अफसर, जानें आपके शहर का नंबर कब


7 दिसंबर 2019, 12:40
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज

चंडीगढ़। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपभोक्ताओं की शिकायतें दर्ज करने और पुरानी शिकायतों की सुनवाई के लिए उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के सदस्य दिसंबर माह में विभिन्न स्थानों का दौरा करेंगे। निगम के प्रवक्ता ने बताया कि मंच के सदस्य 10 को करनाल, 11 को अंबाला, 12 को रोहतक, 16 को कैथल, 18 को सोनीपत,  20 को पानीपत, 24 को सी.जी.आर.एफ. दफतर कुरुक्षेत्र और 30 दिसंबर को झज्जर के अधीक्षण अभियांताओं के कार्यालय में शिकायतों की सुनवाई करेंगे और नई शिकायतें भी दर्ज करेंगे। इससे उपभोक्ताओं को अपने केस की सुनवाई की सुविधा निकटतम स्थान पर उपलब्ध होगी। मंच के सदस्य उपभोक्ताओं की सभी प्रकार की समस्याओं की सुनवाई करेंगे, जिनमें मुख्यत: बिलिंग, वोल्टेज, मीटरिंग से सम्बंधित शिकायतें, कनैक्शन काटने और जोड़ने, बिजली आपूर्ति में बाधाएं, कार्यकुशलता, सुरक्षा, विश्वसनीयता में कमी और हरियाणा बिजली विनियामक आयोग के आदेशों की अवहेलना आदि शामिल हैं। बहरहाल, मंच द्वारा बिजली अधिनियम की धारा 126 तथा धारा 135 से 139 के अन्तर्गत बिजली चोरी और बिजली के अनधिकृत उपयोग के मामलों में दंड तथा जुमार्ना और धारा 161 के अन्तर्गत जांच एवं दुर्घटनाओं से सम्बंधित मामलों की सुनवाई नहीं की जाएगी।


Post a Comment

0 Comments