बेरोजगार कृप्या ध्यान दें, 16 व 17 दिसंबर को इन शहरों में लग रहे हैं बड़े रोजगार मेले,नौकरी चाहिए तो जरुर जाएं

बेरोजगार कृप्या ध्यान दें, 16 व 17 दिसंबर को इन शहरों में लग रहे हैं बड़े रोजगार मेले


14 दिसंबर 2019, 4:21 PM
 गौरव सोनी। हरियाणा मीडिया जंक्शन
पंचकूला/फतेहाबाद। नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। 16 व 17 दिसंबर को प्रदेश के कई शहरों में रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है जहां कई कंपनियां बेरोजगारों का साक्षात्कार लेकर चयन करेंगी। 16 दिसंबर को जहां जिला फतेहाबाद के भोड़िया खेड़ा स्थित आईटीआई में जॉब मेले का आयोजन किया जा रहा है वहीं 17 दिसंबर को राजकीय औद्योगिक संस्थान पंचकूला  व रतिया बस स्टैंड के पास स्थित सामुदायिक केंद्र में रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोडिया खेड़ा के प्रधानाचार्य बृजपाल बैनिवाल ने बताया कि 16 दिसंबर सोमवार को संस्थान के प्रांगण में एक जॉब मेले का आयोजन करवाया जा रहा है। इस जॉब मेले में नामी कम्पनी मैसर्ज जेबीएम आॅटो लिमिटेड फरीदाबाद अप्रैन्टिसशिप चयन हेतू आ रही है, जिसमें आईटीआई के वैल्डर व फिटर व्यवसायों के पासशुद्धा छात्रों का साक्षात्कार लिया जाएगा। इच्छुक छात्र अपना बायोडाटा एवं मूल प्रमाण पत्रों व उनकी फोटो प्रतियां अपने साथ लेकर आएं। साक्षात्कार में 18 वर्ष से 30 वर्ष तक छात्र हिस्सा ले सकते हैं। चयनित छात्रों को 9700 रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा तथा अन्य सुविधाएं अलग से दी जाएगी।
जिला रोजगार कार्यालय पंचकूला तथा राजकीय औद्योगिक संस्थान पंचकूला  द्वारा 17 दिसंबर को प्रात: 9:30 बजे आईटीआईए सैक्टर-14 पंचकूला के प्रांगण में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ममता बूरा ने बताया कि मेले में जिला पंचकूला व नजदीकी क्षेत्रों की कंपनियां प्रार्थियों को नौकरियां प्रदान करने हेतु आंमत्रित की गई हैं। आई.सी.आई.सी.आई बैंक, एम्बिट जॉब, जोमेटो, ग्लोबल सिक्योरिटी इंटरप्राइजेज बर्क आॅर्ट एंड पंच आॅर्ट स्टाइलम जैसी कंपनियां रोजगार मेले में शामिल होंगी जो कि न्युनतम दस हजार रुपए अथवा अधिक के शुरूआती वेतन पर नियमित रोजगार प्रदान करेंगी। सभी व्यवसायों के इच्छुक दसवीं, बारहवीं, स्नातक व आई.टी.आई पास युवक-युवतियां इस रोजगार मेले में अवश्य पहुंचे। रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक प्रार्थियों का रोजगार विभाग हरियाणा की वैबसाईट ूूूण्ीतमगण्हवअण्पद पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। प्रार्थी अपने मूल प्रमाण पत्रए रोजगार विभाग का पंजीकरण कार्ड, दो फोटो तथा बायोडाटा लेकर रोजगार मेले आएं। रोजगार मेले में स्व-रोजगार जागृति कैंप भी लगाया जाएगा जिसमें बैंकों के अधिकारीगण भी मौजूद होंगे। स्व-रोजगार आरंभ करने के इच्छुक उम्मीदवार ऋण व प्रशिक्षण संबंधी जानकारी प्राप्त करके मौके पर ही ऋण स्वीकृत करवा सकते हंै।

रतिया में 15 कंपनियां लेंगी साक्षात्कार
वहीं उपमंडल रोजगार कार्यालय रतिया द्वारा 17 दिसंबर को सामुदायिक केंद्र, नजदीक बस स्टैंड रतिया के प्रांगण में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। सहायक रोजगार अधिकारी सुनील कुमारी ने बताया कि इस मेले में 12 से 15 कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी इच्छुक प्रार्थी भाग लेकर रोजगार के अवसरों का फायदा उठा सकते है। उन्होंने बताया कि इस साक्षात्कार में भाग लेने के इच्छुक प्रार्थी पासपोर्ट साइज फोटो व मूल प्रमाण साथ लेकर आएं व रोजगार मेले का लाभ उठाएं। उन्होंने यह भी बताया कि सभी इच्छुक प्रार्थी एचआरईएक्स डॉट जीओवी डॉट आईएन पर अपना पंजीकरण करवाकर ही इस मेले में शामिल हो सकते है तथा इस साक्षात्कार हेतू कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

Post a Comment

0 Comments