हरियाणा : इस साल भ्रूण लिंग जांच केंद्रों पर बड़ी कार्रवाई, 761 का रजिस्ट्रेशन रद्द, 613 सील
14 दिसंबर 2019, 4:47 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
पंचकूला। स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में हो रहे अवैध लिंग जांच केन्द्रों पर शिकंजा कसने का अभियान तेज कर दिया है और इसी के परिणाम स्वरूप हरियाणा में वर्ष 2015 की तुलना में वर्ष 2019 में लिंगानुपात 872 से सुधरकर 920 पर आ गया है। स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक एसबी कम्बोज ने बताया कि अब तक 30201 पंजीकृत केन्द्रों की जांच की गई है, जिनमें से 2019 के 6 महीनों में ही 791 केन्द्रों की जांच की गई है। उन्होंने बताया कि इन 30201 केंद्रों में से 761 केंद्रों के रजिस्ट्रेशन को केंसल कर दिया गया है, जिनमें से 22 केंद्रों को पिछले 6 महीनों में रद्द किया गया है। 613 केन्द्रों को सील किया गया इनमें से पिछले 6 महीनों में 33 केन्द्र सील किए गए हंै। उन्होंने बताया कि 43 डॉक्टरों को सजा हुई हंै, जिनमें से 4 को पिछले 6 माह में सजा हुई है। उन्होंने बताया कि पीएनडीटी एक्ट के तहत सितम्बर 2019 तक 330 कोर्ट केस दर्ज किए गए जिसमें से 6 कोर्ट केस को पिछले 6 महीनों में किये गए। सितम्बर 2019 तक जिला राज्य सलाहकार समिति द्वारा 2137 बैठकें की जा चुकी हंै। इनमें से 62 बैठके पिछले 6 महीनों में की गई । जुलाई 2015 से छापेमारी तेज कर दी गई है। नतीजन 454 छापे मारे गए, जिनमें से पिछले 6 महीनों में 24 छापे मारे गए। पिछले 6 महीनों में 19 एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिये राज्य सरकार ने सर्वश्रेष्ठ ग्राम पुरस्कार योजना व अवैध तौर पर लिंग जांच करने वाले केंद्रों की सूचना देने वाले को एक लाख रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की गई। आपातकालीन स्थिति को छोड़कर गर्भवती महिला की यूएसजी करवाने के लिये आवासीय प्रमाण देने, पीसी व पीएनडीटी अधिनियम के क्रियान्वयन के लिये उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स गठित की गई। सीएम सैल हरियाणा में शिकायत निवारण पोर्टल तैयार किया गया। हरियाणा के सभी रजिस्टर्ड अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का प्रोविजन तैयार किया गया है।

0 Comments