श्रीकृष्णा सर्किट-2 का काम शुरु, इन 12 और तीर्थों व पर्यटन स्थलों को विकसित करने की है तैयारी

श्रीकृष्णा सर्किट-2 का काम शुरु, इन 12 और तीर्थों व पर्यटन स्थलों को विकसित करने की है तैयारी


12 दिसंबर 2019, 6:05 PM
 हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़/कुरुक्षेत्र। भारत सरकार ने स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत कुरुक्षेत्र को कृष्णा सर्किट में शामिल कर फेस-1 वन का कार्य लगभग पूरा कर लिया है। सरकार ने अब अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के पावन अवसर पर कृष्णा सर्किट फेस-2 के तहत कुरुक्षेत्र के साथ-साथ करनाल, कैथल, जींद, मेवात ओर पानीपत जिलों के 12 तीर्थ और पर्यटन स्थलों को विकसित करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत 12 तीर्थों और पर्यटन स्थलों के सौंदर्यकरण और विकास पर लगभग 100 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कुरुक्षेत्र वासियों को कृष्णा सर्किट-2 की सौगात दे दी है। इस सौगात की घोषण केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनेट हाल में सांसद नायब सिंह सैनी, हरियाणा पर्यटन विभाग के चेयरमैन रणधीर गोलन, विधायक सुभाष सुधा, उपायुक्त डा. एसएस फुलिया, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा की उपस्थिति में की है। केन्द्रीय मंत्री ने सीनेट हाल में कृष्णा सर्किट फेस-1 में किए गए कार्यो की पावर प्रेजेंटेशन देखने के बाद कहा कि प्रथम फेस में 97 करोड़ 34 लाख रुपए की राशि ज्योतिसर, सन्निहित सरोवर, ब्रहमसरोवर, नरकरतारी और शहर के विकास कार्यो पर खर्च की जा रही है। इन तीर्थो पर लगभग कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य को तेज गति से करने के आदेश दिए गए है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आदेशानुसार और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विशेष प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के पावन अवसर पर कुरुक्षेत्र को कृष्ण सर्किट फेस 2 की सौगात दी जा रही है। इस कृष्णा सर्किट फेस 2 में कुरुक्षेत्र के अमीन, पिहोवा, थानेसर, ज्योतिसर, अष्टड्ढकोषी परिक्रमा, करनाल जिले के व्यास स्थली, कैथल जिले के गांव फरल के फल्गु तीर्थ, जींद जिले के रामहर्थ तीर्थ रामराय, सोमतीर्थ पिंडारा, सफीदों के सरपडामन तीर्थ, मेवात जिले के पांडव मन्दिर और पानीपत जिले के तरणतुक यक्ष सींक को विकसित करने का निर्णय लिया गया है। इन तीर्थो पर कृष्णा सर्किट फेस 2 के तहत लगभग 100 करोड रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इन तीर्थो को विकसित करने की योजना तैयार कर ली गई है और जल्द ही फेस 2के तहत कुरुक्षेत्र को बजट जारी कर दिया जाएगा।

श्रीकृष्णा सर्किट-2 : कहां-कितनी राशि होगी खर्च
फेस 2 में कुरुक्षेत्र के तीर्थो पर लगभग 52 करोड, करनाल के तीर्थो पर लगभग 2 करोड, कैथल के तीर्थों पर 6 करोड 15 लाख, जींद के तीर्थो पर 19 करोड 50 लाख, पानीपत के तीर्थो पर 2 करोड 46 लाख, मेवात के पांडव मंदिर पर लगभग 2 करोड तीर्थो पर राशि खर्च की जाएगी। इस प्रोजेक्ट के तहत शीघ्र की केन्द्र की एक टीम कुरुक्षेत्र और अन्य जिलों का दौरा करके एक पूरी योजना तैयार करेगी ताकि तीर्थो को विकसित करने का कार्य शुरू कर दिया जाए।







Post a Comment

0 Comments