यमुनानगर : पॉलिथीन व गंदगी के खिलाफ फिर चला निगम का डंडा, 26 के काटे चालान, वसूला दस हजार जुमार्ना

यमुनानगर : पॉलिथीन व गंदगी के खिलाफ फिर चला निगम का डंडा, 26 के काटे चालान, वसूला दस हजार जुमार्ना

21 दुकानदारों व रेहड़ी संचालकों पर पॉलिथीन मिलने व पांच दुकानदारों पर गंदगी फैलाने पर की गई कार्रवाई

28 दिसंबर 2019, 7:39 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
यमुनानगर। पॉलिथीन व गंदगी के खिलाफ फिर से नगर निगम का डंडा चला। नगर निगम की टीम ने पाबंदी के बाद पॉलिथीन का इस्तेमाल करने वाले व दुकानों के आसपास गंदगी एकत्रित करने वाले दुकानदारों व रेहड़ी संचालकों पर कार्रवाई की। इस दौरान नगर निगम की तीन टीमों ने अब तक सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 दुकानदारों व रेहड़ी संचालकों के चालान किए। इसमें 21 चालान पॉलिथीन व पांच चालान गंदगी फैलाने वालों के किए गए। इस दौरान दुकानदारों से दस हजार रुपये चालान राशि भी वसूल की गई। सीएसआई अनिल नैन ने बताया ट्विनसिटी को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए नगर निगम लगातार कार्रवाई कर रहा है। शहरवासियों को हर प्रकार की बेहतर सुविधाएं मिले, इसके लिए नगर निगम ने गंदगी, अतिक्रमण व पॉलिथीन को खत्म करने के लिए अभियान चलाया हुआ है। इसी के चलने नगर निगम ने मंगलवार को पॉलिथीन रखने, अतिक्रमण व गंदगी फैलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। सीनियर सेनेटरी इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में बनी सेनेटरी इंस्पेक्टर बिट्टू, सहायक सेनेटरी इंस्पेक्टर सतबीर, सुपरवाइजर गुरविंद्र, दरोगा नरेंद्र की टीम ने वार्ड नंबर 20 व 22 में कार्रवाई की। इस दौरान कमानी चौक से डीसी आॅफिस तक तीन दुकानदारों के गंदगी फैलाने के चालान किए। जगाधरी अनाजमंडी ?स्थित सब्जी मंडी व डीसी आॅफिस रोड पर 15 दुकानदारों व पॉलिथीन में सब्जी बेच रहे रेहड़ी संचालकों के चालान किए गए। टीम ने इस दौरान इनके पास से पॉलिथीन बरामद कर जब्त किया और उनसे चालान राशि वसूल की। वहीं, सीएसआई अनिल नैन, सहायक सेनेटरी इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार व सुमित की टीम ने वार्ड नंबर रेलवे रोड पर कार्रवाई करते हुए गंदगी, पॉलिथीन व डिस्पोजल के तीन चालान किए। सेनेटरी इंस्पेक्टर अमित कुमार की टीम ने जगाधरी में कई स्थानों पर दबिश देकर पांच दुकानदारों के गंदगी व पॉलिथीन के चालान किए। निगम अधिकारियों ने इस दौरान दुकानदारों से लगभग दस हजार रुपये चालान की राशि भी वसूल की।

सरेआम पॉलिथीन में सब्जी बेच रहे थे रेहड़ी संचालक
नगर निगम की टीम ने जब सब्जीमंडी जगाधरी में दबिश दी तो वहां पर कुछ रेहड़ी वाले पॉलिथीन में सरेआम सब्जी बेच रहे थे। निगम अधिकारियों ने इस दौरान उनके पास से 50 से सौ ग्राम तक पॉलिथीन बरामद की। निगम अधिकारियों ने सब्जी विक्रेता व खरीदारों को पॉलिथीन के नुकसान बताए और उन्हें भविष्य में पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने के निर्देश दिए। भविष्य में पॉलिथीन में सामान व सब्जी बेचने पर बड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।

एनजीटी के निदेर्शों की पालना करने के दिए थे आयुक्त ने आदेश
सीएसआई अनिल नैन ने बताया कि कुछ दिन पहले ही नगर निगम आयुक्त मुकुल कुमार ने उन्हें एनजीटी के निदेर्शों की पालना करने के आदेश दिए थे। जिसके तहत ट्विनसिटी में कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत उनकी टीम ने ट्विनसिटी में कार्रवाई की। 26 दुकानदारों के चालान किए गए। इनमें पांच चालान गंदगी व बाकी गंदगी फैलाने वालों के किए गए।

Post a Comment

0 Comments