यमुनानगर : नगर निगम हाउस की तीसरी बैठक सात जनवरी को
इसी दिन शुरू हुआ था शहर की सरकार का कार्यकाल
मीटिंग में शहर के विकास व प्रमुख समस्याओं पर होगी चर्चा
28 दिसंबर 2019, 7:48 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
यमुनानगर। नगर निगम हाउस की तीसरी बैठक सात जनवरी को करवाने का मेयर मदन चौहान ने निर्णय लिया है। इसके लिए एजेंडा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मेयर ने सभी पार्षदों से एजेंडा के लिए उनके वार्ड की समस्याओं व विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव मांगे हैं। मीटिंग में शहर के विकास कार्यों, प्रमुख समस्याओं व पिछली मीटिंग के लंबित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बतां दे कि बीते साल सात जनवरी को ही निर्वाचित होने के बाद मेयर मदन चौहान व 22 पार्षदों ने शपथ ग्रहण कर अपना पदभार संभाला था और शहर की सरकार का कार्यकाल शुरू हुआ था। शहर की इस सरकार के अभी तक कार्यकाल में नगर निगम हाउस की दो मीटिंग हो चुकी ?है। य?ह हाउस की तीसरी मीटिंग होगी। जिसमें शहर की प्रमुख समस्याओं व विकास पर चर्चा की जाएगी। मेयर मदन चौहान ने कहा कि ट्विनसिटी के विकास को लेकर शहर में करोड़ों के कार्य कराए जा रहे हैं। मीटिंग में शहर के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होगी। मीटिंग में शहर के विकास को नए आयाम व नए उपलब्धियां पर भी विचार विमर्श किया जाएगा।
सभी वार्डों की समस्याओं और विकास कार्यों पर होगी चर्चा
मेयर मदन चौहान ने बताया कि नगर निगम के सभी 22 वार्डों में समान विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। सभी वार्डों में निष्पक्ष विकास कार्य कराने व वहां की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। इसके लिए एजेंडा तैयार किया जा रहा है। एजेंडा के लिए उनकी तरफ से सभी पार्षदों से उनके वार्ड की समस्याओं व विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं। इसके अलावा मेयर मदन चौहान व अन्य उच्च अधिकारियों के पास आने वाली आम लोगों की शिकायतों को भी शामिल किया जा रहा है।


0 Comments