यमुनानगर : नगर निगम बनाएगा 4 कूड़ा कलेक्शन सेंटर
चांदपुर व गधौली में 43 लाख से होगा दो कूड़ा कलेक्शन सेंटर का निर्माण
नगर निगम ने शुरु की प्रक्रिया
कलेक्शन सेंटर में अलग-अलग छांटा जाएगा कूड़ा
छंटनी के बाद भेजा जाएगा कूड़ा निस्तारण प्लांट
6 दिसंबर 2019, 3:01 PM
शिव लाल। हरियाणा मीडिया जंक्शन
यमुनानगर। कैल कचरा निस्तारण प्लांट तक की दूरी अधिक होने के कारण शहर में अलग अलग चार स्थानों पर कूड़ा कलेक्शन सेंटर बनाए जाएंगे। जहां पर दोपहर तक शहर से निकलने वाले कूड़े को कूड़ा ढोने वाले वाहन से एकत्रित किया जाएगा। yamunanagar nagar nigam build to kuda collection centre शाम के समय या रात को दूसरे वाहनों से इस कूड़े को कचरा निस्तारण प्लांट में पहुंचाया जाएगा। इसके लिए बाड़ी माजरा, गधौली, चांदपुर बाइपास के पास व ममीदी में स्थान निर्धारित किए गए। यहां से कूड़े को छांटकर अलग अलग किया जाएगा। चांदपुर व गधौली में बनाए जाने वाले कूड़ा कलेक्शन सेंटरों के निर्माण के लिए नगर निगम द्वारा टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। दोनों सेंटर के निर्माण पर नगर निगम की ओर से लगभग 43 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। रेलवे बाइपास चांदपुर के पास बनाए जाने वाले कलेक्शन सेंटर पर 29 लाख 31 हजार रुपये व गधौली में बनाए जाने वाले कलेक्शन सेंटर पर 13 लाख 60 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर निगम की ओर से दोनों सेंटर के लिए टेंडर निकाले है। 12 दिसंबर को टेंडर खोले जाएंगे। शहर के बीच कूड़ा कलेक्शन सेंटर बनने से शहर से निकलने वाले कूड़े का उठान तीव्र गति से होगा।
कूड़े ढोने वाले वाहनों के बढ़ेंगे चक्कर
शहर से कूड़ा निस्तारण प्लांट कैल लगभग दस किलोमीटर दूर है। शहर से कूड़ा लेकर प्लांट तक पहुंचने में लगभग 20 से 30 मिनट लगते है। कूड़ा खाली करने तक व वहां से शहर वापस आने तक एक से डेढ़ घंटा लग जाता है। शहर के बीच में ही कूड़ा कलेक्शन सेंटर बनने से कूड़ा ढोने वाले वाहनों को कम दूरी तय करनी पड़ेगी। जिससे उनका समय भी कम लगेगा। ऐसे में इन वाहनों से शहर से कूड़ा ढोने के चक्कर बढ़ेंगे। इससे शहर से अधिक मात्रा में कूड़ा उठाया जाएगा। जिससे शहर की सफाई व्यवस्था और सुदृढ़ होगी।
वार्ड 15 में 22 लाख से होंगे मरम्मत कार्य
नगर निगम के वार्ड नंबर 15 की विभिन्न कॉलोनियों में छोटे छोटे मरम्मत कार्यों पर 22 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें सड़कों के पेंच वर्क, टूटी गलियों व नालियों की मरम्मत, पार्कों व अन्य छोटे छोटे मरम्मत कार्य किए जाएंगे। इसके लिए नगर निगम की ओर से टेंडर जारी किए गए है। दस दिसंबर को इसके लिए टेंडर खोले जाएंगे।
और सुदृढ़ होगी शहर की सफाई व्यवस्था
कूड़ा उठाने में तीव्रता लाने के लिए शहर के बीच में ही कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट बनाए जा रहे हैं। शहर में चार सेंटर बनाए जाएंगे। जहां पर कूड़ा एकत्रित किया जाएगा। इसके बाद यहां से कूड़े को कूड़ा निस्तारण प्लांट में भेजा जाएगा। इससे शहर की सफाई व्यवस्था और सुदृढ़ होगी।
- मदन चौहान, मेयर, नगर निगम

0 Comments