शानदार उपलब्धि : अथर्वा डिफैंस अकेडमी ने फिर रचा इतिहास, इंडियन एयरफोर्स को दिए छह और सैनिक

शानदार उपलब्धि : अथर्वा डिफैंस अकेडमी ने फिर रचा इतिहास, इंडियन एयरफोर्स को दिए छह और सैनिक
एक ही दिन में लगाया कामयाबी का शानदार सिक्सर


6 दिसंबर 2019, 2: 24 PM 
संदीप कम्बोज। हरियाणा मीडिया जंक्शन
हिसार। अथर्वा डिफैंस अकेडमी ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए एक ही दिन में कामयाबी का सिक्सर का लगाया है। अकेडमी ने इंडियन एयरफोर्स को छह सैनिक देकर शानदार उपलब्धि हासिल की है। इन विद्यार्थियों ने एयरफोर्स एयरमैन की फेस-1 परीक्षा को पास करके अभी हाल ही में फेस-2 को पास किया है। अथर्वा के चेयरमैन व साइकॉलोजिस्ट अनिल चौधरी ने बताया कि एयरफोर्स फेस-2 की परीक्षा 10-12 दिन लगातार चलेगी। इसके लिए भारत में अलग-अलग एयरफोर्स परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। हर दिन अथर्वा के 2 से 5 विद्यार्थी इस परीक्षा को पास करते जा रहे हैं। अथर्वा के होनहार छात्रों ने बताया कि जिन छात्रों ने स्पेशल फाइट बैच को ज्वाइन किया है, उनमें से मुख्यत: सभी छात्रों ने एयरफोर्स फेस-1 और फेस-2 की परीक्षा में सफलता हासिल की है। इस शानदार सफलता के लिए अथर्वा डिफेंस अकेडमी के  चेयरमैन अनिल चौधरी, डायरेक्टर (रिटायर्ड) मेजर डी.पी. कादयान, सैनिक स्कूल डायरेक्टर नरेश पूनिया, ब्रांच (डिस्कवरी अकेडमी) चेयरमैन संदीप रिणवा व फिशिकल टीचर सूबेदार (रिटायर्ड) सुखबीर सिंह ने सभी छात्रों और उनके परिवार को बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments