गांवों का विकास दुष्यंत चौटाला की विकासशील सोच का परिणाम : बिश्नोई


 गांवों का विकास दुष्यंत चौटाला की विकासशील सोच का परिणाम : बिश्नोई
 गांवों में कालोनियां बनने से शहरों की तर्ज पर होगा गांवों का विकास  


6 दिसंबर 2019,  6:40
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज

हिसार। जननायक जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट मनदीप बिश्नोई ने उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला कर द्वारा हरियाणा ग्रामीण विकास प्राधिकरण के माध्यम से गांवो में भी शहरों की तर्ज पर कॉलोनियां बनाने के फैसले को उनकी विकासशील सोच का परिणाम बताया है। जननायक चौधरी देवीलाल की भी यही सोच थी प्रदेश का सम्पूर्ण विकास तभी सम्भव है जब गांवों का विकास होगा। एडवोकेट बिश्नोई ने कहा कि दुष्यंत चौटाला ने एक सांसद रहते हुए अपने लोकसभा क्षेत्र के लिए अनेकों काम किये थे, जिनमें मच्छरजनित बीमारियों को रोकने के लिए ब्लॉक व गांव स्तर पर फॉगिंग मशीनें वितरित करने के साथ साथ पीने के पानी के लिये टेंकरों की व्यवस्था की थी। प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बनने के बाद दुष्यंत चौटाला लगातार अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए किसान कमेरे और युवाओं के उत्थान के लिए लगे हुए हुए हंै। दुष्यंत चौटाला की सोच है कि गांवों का विकास भी शहरों की तरह ही। यही कारण है कि हरियाणा ग्रामीण विकास प्राधिकरण जो कि इस दिशा में लम्बे समय से निष्क्रिय था अब उपमुख्यमंत्री चौटाला ने इसको एक्शन मोड में लाते हुए योजना बनाई है जो कि जल्द ही धरातल पर काम करती हुई नजर भी आएगी। एडवोकेट बिश्नोई ने कहा कि ऐसा करने से गांवो के लोगों को शहरों की तरफ नहीं भागना पड़ेगा और गांवों का समग्र विकास होगा। उन्होंने कहा कि आज भाजपा - जजपा गठबंधन की सरकार पूरी तरह से जनहितैषी कार्यो को लेकर पूरी संजीदा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल का अनुभव और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की युवा आधुनिक और विकासशील सोच निश्चित रूप से प्रदेश के हर वर्ग की उम्मीदों पर खरा उतरेगी।

Post a Comment

0 Comments