समतामूलक समाज के सृजनकर्ता रहे डॉ अम्बेडकर : अनूप धानक

समतामूलक समाज के सृजनकर्ता रहे  डॉ अम्बेडकर : अनूप धानक

महापरिनिर्वाण दिवस पर जजपा कार्यकतार्ओं ने बाबा साहब को दी श्रदांजलि





6 दिसंबर 2019, 6: 48 PM 
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। समाज मे एकरूपता बनाने के लिये बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर ने अपना अभूतपूर्व योगदान दिया। इसी कारण उन्हें समतामूलक समाज का सृजनकर्ता कहा जाता है। यह बात हरियाणा सरकार में पुरातत्व , संग्रहालय व श्रम रोजगार राज्य मंत्री अनूप धानक ने कही। वे बाबा साहब के 64 वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर जननायक जनता पार्टी के द्वारा आयोजित श्रदांजलि समारोह में उपस्थित जजपा कार्यकतार्ओं को संबोधित कर रहे थे। इस समारोह में राज्य मंत्री अनूप धानक ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इससे पूर्व समारोह में पहुंचने पर जजपा जिलाध्यक्ष जयपाल बांडा हेड़ी और जेजेपी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजकुमार भोला  ने राज्यमंत्री धानक का फूलमालाओं से स्वागत किया।  इस मौके उपस्थित जजपा कार्यकर्ताओ ने भी संविधान निमार्ता को पुष्पांजलि अर्पित की।
राज्यमंत्री अनूप धानक ने कहा कि डॉ अम्बेडकर के काल मे तत्कालीन भारतीय समाज मे असमानता और जातिवाद चरम पर था बाबा साहब ने समाज में समता लाने का प्रयास करते हुए अपना योगदान दिया। आजादी के बाद चार दशक से ज्यादा समय बीतने के बाद भी तत्कालीन केंद्र सरकारों ने बाबा साहब की अनदेखी की। जब जननायक स्वर्गीय ताऊ देवीलाल देश के उपप्रधानमंत्री बने तो 1990 में बाबा साहब को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिया गया। आज डॉ अम्बेडकर की नीतियों पर चलकर सरकारें समाज के निम्न वर्गों को लाभान्वित करने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने से ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर जजपा के अल्पसंख्यक समुदाय के वरिष्ठ नेता हरफूल खान भट्टी,  कर्मचारी प्रकोष्ठ के वरिष्ठ नेता सहदेव सिहाग, जजपा पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सजन लावट, जजपा प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट मनदीप बिश्नोई, ताराचंद ओड, करण सिंह देपल, वीरेंद्र नलवा, एडवोकेट प्रभूदयाल जाखड़, एडवोकेट अमित भनोट, महावीर खर्ब, ओमप्रकाश खरब,  भरतसिंह बेनीवाल, रोहताश कडूल,  पवन बकोलिया, सतबीर मगोरिया, मुकेश वाल्मीकि, शंकर गहलोत,  मनोज सोरखी, नफे सिंह नलवा, सतपाल राठी, सत्यवान बिचपड़ी, बाली भाटोल, सत्यवान कोहाड़, बाघबीर बेनीवाल, सतबीर बागोरिया, श्रवन बागड़ी सहित बहुत संख्या में जजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments