समाज से छूआछूत व जातपात दूर करने में बाबा साहेब का रहा योगदान
6 दिसंबर 2019, 6: 59 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
भिवानी। गांव सिधनंवा में आज बाबा साहेब डॉ. बीआर अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। युवा छात्र नेता नितिन सिधनंवा ने संविधान निमार्ता डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर फूल अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर नितिन सिधनंवा ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर एक महान व्यक्तित्व के स्वामी थे जिन्होंने भारत को दुनिया का सबसे शानदार संविधान तैयार करके दिया था। उन्होंने देश के गरीब लोगों की भलाई के लिए अनेकों कल्याणकारी कार्य किए। इस अवसर पर जोगेंद्र बुगालिया, नरेंद्र बुगालिया, संजय, रामकिशन, संजय बांगड़वा, किरशन, जगबीर कहलावत, कालु बुगालिया, किरशन वर्मा, प्रतीम समेत अनेक लोग मौजूद रहे।


0 Comments