राहत : डीएपी खाद पर किसानों को प्रति कट्टे पर मिल रही है 50 रूपए की छूट

राहत : डीएपी खाद पर किसानों को प्रति कट्टे पर मिल रही है 50 रूपए की छूट

8 दिसंबर 2019, 11:35
AM
 हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति और विपणन महासंघ लिमिटेड (हैफेड) ने किसानों को डीएपी उर्वरक की बिक्री पर 50 रुपये प्रति बैग की विशेष छूट देने का निर्णय लिया है जो कि 31 मार्च 2020 तक जारी रहेगा। इस के बाद, किसानों को एक बैग 1150  रूपए का मिलेगा। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कि हैफेड किसानों के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले डीएपी और यूरिया उर्वरक उपलब्ध करा रहा है, जो पैक्स के विक्रय आउटलेट के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर और साथ ही सहकारी विपणन समितियों में उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि पर्याप्त मात्रा में डीएपी उर्वरक की व्यवस्था के अलावा, हैफेड ने चालू रबी सीजन के दौरान किसानों को समय पर उर्वरक की उपलब्धता के लिए 0.92 लाख मीट्रिक टन यूरिया की अग्रिम तैयारी की गई है और काफी मात्रा में आपूर्ति पाइपलाइन में है। राज्य के किसानों को इन उर्वरकों की समय पर उपलब्धता बनाने में हाफेड महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Post a Comment

0 Comments