नलवा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे रणधीर सिंह पनिहार ने भाजपा गठबंधन सरकार पर लगाया यह बड़ा आरोप
14 दिसंबर 2019, 9:17 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। नलवा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य रणधीर सिंह पनिहार ने धन्यवादी दौरे के दौरान मुकलान, देवा, सिंघरान, कालावास, चौधरीवास, गोरछी, गावड़, बासड़ा, सरसाना, भिवानी रोहिल्ला, रावलवास कलां, धीरणवास, पनिहार चक तथा भेरियां में विधानसभा चुनावों में साथ देने मतदाताओं का आभार जताया। रणधीर पनिहार ने कहा कि भाजपा गठबंधन सरकार चुनावी वादों को पूरा करने की बजाय आए दिन नए-नए वादे करके जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। पिछले पांच सालों में चाहे केंद्र हो या फिर राज्य सरकारें रोजगार के नये अवसर पैदा कर पाने में नाकाम रही हैं। खुद सरकारी आंकड़ें इस बात के गवाह हैं। सरकारें कर्ज बांटे जाने का दावा करती हैं, पर हकीकत यही है कि बेरोजगारी की दर पर काबू नहीं पाया जा सका है। नोटबंदी और जीएसटी लागू होने के बाद हजारों लोगों के हाथ का रोजगार भी छिन गया, बड़ें-बड़े कॉरपोरेट क्षेत्र, कम्पनियों एवं उद्योगों में कर्मियों की छंटनी हो रही है। ऐसे में युवाओं और उन पर आश्रित परिजनों में हताशा साफ नजर आने लगी है। इन जटिल होती स्थितियों के कारण हर जगह लोगों में नाराजगी है।
भजनलाल के शासनकाल में खुशहाल था किसान
रणधीर पनिहार ने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा मार किसान वर्ग पर पड़ रही है। फसलों का सरकारी रेट न मिलना हो, खराब फसलों के मुआवजे के लिए भटकना हो या फिर खाद, बीज, डीजल के निरंतर बढ़ते दाम हों किसानों की कमर टूट चुकी है। कर्ज माफी के नाम पर भी सरकार किसानों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। एकमुश्त कर्ज माफी के नाम पर 10 से 15 प्रतिशत तक ब्याज वसूली की शर्तें रखी जा रही हैं जबकि विभिन्न सहकारी बैंक किसानों को 2 से 3 प्रतिशत तक ब्याज ही वसूलते हैं। कर्ज के बोझ तले दबा प्रदेश का किसान वर्ग सरकार की तानाशाही नीतियों से प्रताड़ित है और इससे छुटकारा अगर दिला सकता है तो सिर्फ कांग्रेस पार्टी। चौ. भजनलाल के शासनकाल में राज्य का किसान वर्ग खुशहाल था। नहरों में तीन सप्ताह पानी चलता था, जिससे क्षेत्र में नहरी सिंचाई पानी की कोई परेशानी नहीं थी, परंतु वर्तमान सरकार दो सप्ताह पानी देने के अपने वादे से ही पीछे हट गई है।
आने वाला समय कांग्रेस का
रणधीर पनिहार ने कहा कि किसान हितों के लिए राज्य में कुलदीप बिश्नोई ने लंबा संघर्ष किया है और किसान हितों के लिए उन्होंने अपने सीने पर लाठियां तक खाई हैं। उन्हीं के संघर्ष और आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए हम निरंतर किसानों के हकों की लड़ाई लड़ रहे हैं और नलवा हलके हितों को लेकर वे सदैव तत्पर रहें। वे आभारी हैं कि विधानसभा चुनावों में हलके की जनता ने उन्हें भरपूर आशीर्वाद दिया और 38 हजार मतदाताओं ने उन पर विश्वास जताया। भाजपा के भ्रामक प्रचार की वजह से जीत से कुछ दूर भले ही रह गए हों, मगर आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है।

0 Comments