धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में बनने जा रहा है भारत माता मंदिर,जानें कैसा होगा इसका स्वरूप
7 दिसंबर 2019, 8:18 AM
संदीप कम्बोज। हरियाणा मीडिया जंक्शन
चंडीगढ/कुरुक्षेत्र। महाभारत काल से भारत के धार्मिक, सामाजिक, अध्यात्मिक केन्द्र कुरुक्षेत्र को लगातार पिछले चार वर्ष से अन्तर्राष्टद्द्रीय गीता महोत्सव के माध्यम से देश व विदेश में नई पहचान दिलाने के बाद हरियाणा सरकार ने अब कुरुक्षेत्र में 5 एकड़ क्षेत्र में भारत माता मन्दिर बनवाने की घोषणा की है ताकि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को भारत दर्शन की झलक स्थायी रूप से देखने को मिल सके। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यहां कुरुक्षेत्र को दिव्य कुरुक्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोडऩे की घोषणा भी की। कुरुक्षेत्र में चल रहे अन्तर्राष्टद्द्रीय गीता महोत्सव में इस वर्ष उत्तराखण्ड भागीतदार राज्य है । आस्टे्रलिया में मार्च, 2020 में गीता महोत्सव मनाया जाएगा, कनाडा ने भी गीता जयंती महोत्सव मनाने का प्रस्ताव हरियाणा सरकार को भेजा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष गीता जयंती महोत्सव में 15 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हंै। उन्होंने बताया कि गीता जयंती महोत्सव विधिवत रूप से 23 नवम्बर से आरम्भ हो चुका है । मुख्य समारोह 3 से 8 दिसम्बर तक रहेगा। गत वर्ष लगभग 30 लाख श्रद्घालु कुुरुक्षेत्र की पावन धरा पर नतमस्तक हुए थे। ज्योतिसर में पानी की निरन्तर निकासी की व्यवस्था की गई है। भारत सरकार ने बह्मद्दसरोवर को स्वच्छ स्थल के रूप में शामिल किया है । मुख्यमंत्री ने बताया कि कुरुक्षेत्र की 48 कोस की परिधि में 134 तीर्थ स्थल हैं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं इन तीर्थ स्थलों का दौरा कर चुके हैं और इनका जीर्णोद्घार करवाने की घोषणा की जा चुकी है जिस पर कार्य कर रहा है। किसी भी समाज, देश व राज्य की प्रगति का तब तक कोई महत्व नहीं जब तक वह अपने इतिहास व संस्कृति के बारे में युवा पीढ़ी तक जानकारी नहीं पहुंचा सकती है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में अध्यात्मिक शिक्षा पर शोध के कार्यक्रम निरन्तर चलते रहते है। उन्होंने कहा कि ह्यजीयो गीता के साथ, अक्षरधाम, इस्कोन मन्दिरह्ण जैसे संस्थान इसमें सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि कि कुरुक्षेत्र को दिव्य कुरुक्षेत्र बनाने में उद्योग सामाजिक दायित्व सहयोग के लिए भारतीय तेल निगम ने पहल की है और शीघ्र ही इस पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के साथ समझौता ज्ञापन किया जाएगा।
ज्योतिसर में बनाई जा रही है भगवान कृष्ण की 50 फुट ऊंची ताम्बे की प्रतिमा
सीएम ने बताया कि हरियाणा सरकार ने ज्योतिसर के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए 1661.00 लाख रुपये की राशि अतिरिक्त रूप से उपलब्ध करवाई गई है। भगवान कृष्ण जी की 50 फुट ऊंची ताम्बे की धातु से प्रतिमा बनाई जा रही है जिस पर 9.49 करोड़ रुपये की राशि होगी और जाने माने शिल्पकार राम सुतार कला संस्थान को दी गई है। इसी प्रकार नरकटारी के विकास के लिए 212.96 लाख रुपये, स्नहीत सरोवर के लिए 545.59 लाख रुपये, शहर में आधारभूत संरचना के लिए 491.22 लाख रुपये तथा कुरुक्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सीसीटीवी कैमरे तथा वाईफाई सुविधा के लिए 7787.58 लाख रुपये की राशि भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय से प्राप्त हुई है जिसमें से अब तक 5538.00 लाख रुपये की राशि खर्च की जा चुकी है।
9706 लाख रुपये से होगा इन 12 तीर्थों का कायाकल्प
मुख्यमंत्री ने बताया कि केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय की कृष्णा सर्किट फेस-॥ स्वदेश दर्शन योजना के तहत कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जीन्द, मेवात तथा पानीपत जिलों के महाभारत से जुड़े 12 तीर्थ स्थलों का जीर्णोद्घार के लिए 9706 लाख रुपये की राशि उपलब्ध करवाई गई है। इनमें अमीन, पिहोवा,गीता ज्ञान संस्थानम, ज्योतिसर में मूलभूत सुविधाएं, अष्ठद्द कोसी परिक्रमा, व्यास स्थली, फग्गू तीर्थ, रामहृदय तीर्थ राम राय, सोम तीर्थ पिडारा,सर्पदानम तीर्थ सफीदो तथा पाण्डव मन्दिर मेवात व ट्रक्टौक यक्ष सींक शामिल है।

0 Comments