हरियाणा : आग, चोरी, बाढ़ व भूकम्प से होने वाले व्यापारियों के नुक्सान की भरपाई अब सरकार करेगी
मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति बीमा योजना व मुख्यमंत्री व्यापारी सामूहिक निजि दुर्घटना बीमा योजना शुरु
14 दिसंबर 2019, 8:49 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
पंचकूला। प्रदेश सरकार ने व्यापारियों के कल्याण के लिए 18 सितंबर 2019 से मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति बीमा योजना व मुख्यमंत्री व्यापारी सामूहिक निजि दुर्घटना बीमा योजना नाम की दो बीमा योजनाओं की शुरुआत की है। हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चैयरमैन शिव कुमार जैन ने बताया कि प्रदेश के सभी व्यापारी इन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति बीमा योजना : इस योजना के तहत ऐसे व्यापारी जिनके माल का नुकसान हो जाये तो उस माल की क्षतिपूर्ति के लिए सरकार यूनाईटड इंडिया इन्श्योरेंस कम्पनी के माध्यम से राज्य के व्यापारियों को नुकसान की भरपाई करेगी। इस योजना में आग लगने, चोरी, बाढ़ या भूकम्प से होने वाले सामान एवं फर्नीचर के नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए 5 लाख से 25 लाख रुपए तक का बीमा कवरेज की सहायता दी जाएगी जोकि लाभार्थी के सालाना टर्नओवर के आधार पर उन्हें बीमा कम्पनी द्वारा दिया जायेगा। इस योजना के शुरू होने से राज्य के लगभग 3.13 लाख व्यापारी जो जीएसटी पंजीकृत करदाता, जो समय पर अपनी रिर्टन भर रहे हैं वे व्यापारी इस योजना के लाभार्थी होंगे। राज्य के व्यापारियों को इस योजना के लिए कोई भी प्रीमियम भुगतान नहीं करना होगा।
मुख्यमंत्री व्यापारी सामूहिक निजी दुर्घटना बीमा : इस योजना में राज्य के पंजीकृत व्यापारियों को 5 लाख का बीमा अगर किसी परिस्थिति में लाभार्थी की किसी दुर्घटना के दौरान मृत्यु या 100 प्रतशत विकलांगता या शरीर के 2 अंग या दोनों आंखें या 1 आंख, 1 अंग खराब हो जाता है तो बिल्कुल मुफ्त दिया जायेगा। हरियाणा राज्य के 3.86 लाख जीएसटी रजिस्ट्रर्ड व्यापारी इस योजना के लाभार्थी होंगे। इस योजना के अंतर्गत व्यापारी को कोई प्रीमियम नहीं देना होगा।
इस तरह ले सकते हैं योजना का लाभ
किसी भी प्रकार की क्षतिपूर्ति की स्थिति में दोनों स्कीमों से संबंधित किसी प्रकार का भी नुकसान 15 दिनों के अन्दर-अन्दर अपने नजदीकी यूनाईटड इंडिया इन्श्योरेंस कम्पनी की शाखा में अपनी फर्म का नाम, पंजीकृत नम्बर एवं एफआईआर दर्ज करवाकर उसकी नकल जमा करवायें या इसकी सूचना चैयरमैन, हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड को एससीओ नम्बर 209, प्रथम तल, सैक्टर-14, पंचकूला के ईमेल चेयरमैनएचटीडब्लयूबीऐटदीरेटजीमेलडाटकोम के माध्यम से भेजें।


0 Comments