यमुनानगर में तेजी से सुधर रहा है लिंगानुपात
जिला बाल कल्याण समिति सदस्या अलका गर्ग का दावा
15 दिसंबर 2019, 12:51 PM
शिव लाल। हरियाणा मीडिया जंक्शन
यमुनानगर। लड़कियों ने अपनी मेहनत से अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी है। हरियाणा सरकार लड़कियों की भलाई के लिए बहुत सी योजनाओं को लागू कर रही है। जिला बाल कल्याण समिति सदस्या अलका गर्ग यहां राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छछरौली में छात्राओं व अध्यापकों से संवाद करने पहुंची थी। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी एक बेटी है, वह शुरूआत में अकेले ही इस दिशा में आगे बढ़ी थी और जैसे-जैसे साथ मिलता गया कारवां बनता गया। वह लगन के साथ अपना कार्य बखूबी करती रही और उसका नतीजा सबके सामने है। उन्होंने कहा कि जिला यमुनानगर जो कि पहले लिंगानुपात में बहुत पिछड़ गया था अब जिला लिंगानुपात में तेजी से ठीक दिशा की ओर बढ़ रहा है। अलका गर्ग ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व हरियाणा की मनोहर सरकार ने बहुत सी जनकल्याणकारी योजनाओं को शुरू किया हुआ है जिनसे जुड़कर लड़कियों व महिलाओं को बहुत लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पढ़ी-लिखी महिलाएं समाज के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने कहा कि आज की नारी की आंखों में बहुत से सपने हैं जिसे लेकर नारी शक्ति ने अपनी मंजिलें जीतनी शुरू कर दी हंै जिससे पूरे समाज में एक अच्छा संदेश गया है और समाज में फैल रही कुरीतियों पर रोक लग रही है। लड़कियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं कौशल निर्माण में भी निपुण बनना होगा ताकि वह आत्मनिर्भर बन सके। बेटी पढाओ के साथ-साथ बेटी को आगे बढाओ का होना बहुत जरुरी है। उन्होंने छात्राओं को गुड टच व बैड टच के बारे में समझाया। प्रधानाचार्य प्रेमलता ने कहा कि उनके विद्यालय में साफ-सफाई, स्वच्छता व छात्राओं की पढ़ाई पर पूरा ध्यान रखा जाता है, जिससे पूरे गांव सहित आसपास के क्षेत्र में एक अच्छा संदेश जा रहा है। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं ने अपने मन की बात अलका गर्ग से की। छात्राओं ने हरियाणवी संस्कृति व देश भक्ति पर शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर अनिल गुप्ता, रामचरण, रेणु ढांढा, सपना रानी, रविंद्र कौर व अशोक कुमार समेत विद्यालय का समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

0 Comments