ये अध्यापक है या ठग, नौकरी लगवाने के नाम पर ठग लिए 6 लाख




20 फरवरी 2020, 3:25 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
रोहतक। अध्यापक वह दिया होता है जो खुद जलकर दूसरों के भीतर ज्ञान की लौ जलाता है। यहां रोहतक में तो इस शिक्षक ने पूरी शिक्षक बिरादरी को ही कलंकित कर डाला। रोहतक आइआइएम के इस भ्रष्ट अध्यापक ने एक शख्स से उसकी पत्नी की नौकरी लगवाने के एवज में 6 लाख रूपए ठग लिए और नौकरी न लगने पर जब उसने रूपए वापिस मांगे तो आनाकानी करने लगा। शिवाजी कालोनी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। शिक्षक को नौकरी से भी निकाल दिया गया है। पुलिस को दी गई शिकायत में चमारिया गांव निवासी सुरजीत ने बताया कि वह बाबा ज्ञानदास और प्रिंस इंटरप्राइजिज के नाम से आउटसोर्स एजेंसी चलाता है। वर्ष 2016 से एमडीयू कैंपस में ही इंडियन इंंस्टीट्यूट आॅफ मैनेजमेंट संचालित था। आइआइएम में ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों का लेखा-जोखा और पीएफ आदि का काम उनकी कंपनी ही देखती थी। वहीं पर उसकी मुलाकात आइआइएम के शिक्षक निरमले बंध उपाध्याय से हुई। वर्ष 2018 में आइआइएम कैंपस सुनारिया जेल के पास शिफ्ट हो गया। इसी दौरान आइआइएम में अकाउंट क्लर्क और आॅफिस असिस्टेंट की नौकरी निकली। इसके लिए सुरजीत ने अपनी पत्नी का आवेदन फार्म भरवा दिया। शिक्षक निरमले बंध उपाध्याय ने झांसा दिया कि तुम्हारी पत्नी की नौकरी लगवा देगा। टेस्ट और इंटरव्यू उसे ही लेना है। इसके लिए छह लाख रुपये में सौदा तय हो गया। काफी समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगी। कुछ दिन बाद पता चला कि शिक्षक को रोहतक आइआइएम से नौकरी से निकाल दिया गया है। वह अब दिल्ली में नौकरी करता है। पीड़ित ने वहां पर जाकर भी रुपये वापस मांगे, लेकिन आरोपित कोई न कोई बहाना बनाकर उसे टालता रहा। शिवाजी कालोनी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments