गुरुग्राम सासंद राव इंद्रजीत सिंह के चहेते पूर्व पार्षद सतीश यादव का बेटा है यह भाजपा नेता
11 फरवरी 2020, 2:32 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
गुरूग्राम। भाजपा पार्षद के पति पर कूड़ा उठाने वाले ठेकेदार से अवैध वसूली के आरोप लगे हैं। पीड़ित ने इस बाबत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। आरोप है कि पार्षद पति ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मोहित ने बताया कि कि वार्ड नंबर 32 में कूडा उठाने का काम करता है। आरोप है कि मौजूदा भाजपा पार्षद आरती यादव के पति अनिल यादव ने उसे हर महीने के ढाई लाख रुपए देने की डिमांड की और कहा कि तभी यहां काम कर सकता है। आरोप है कि भाजपा पार्षद के पति ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित डर के मारे सेक्टर 43 चौकी पहुंचा जहां उसकी शिकायत को थाना सुशांत लोक में भेज दी और वहां पर भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक यह भाजपा नेता अनिल यादव मौजूदा पार्षद आरती यादव का पति है और पूर्व पार्षद सतीश यादव का बेटा है जोकि गुरुग्राम के सासंद राव इंद्रजीत सिंह के चहेते हैं।


0 Comments